फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A massive fire broke out in Hotel Raj late at night, the smoke opened the eyes of the employees

लखनऊ: देर रात होटल राज में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Tue, 09 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jul 2024 06:07 AM IST
सार

लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित राज होटल में सोमवार देर रात आग लग गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
Lucknow: A massive fire broke out in Hotel Raj late at night, the smoke opened the eyes of the employees
देर रात होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित राज होटल में सोमवार देर रात आग लग गई। होटल के भीतर करीब तीस लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि देर रात करीब साढ़े बारह बजे होटल राज के बेसमेंट में आग लगी। कुछ ही देर में आग ऊपर तक फैलने लगी। साथ ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। एकाएक होटल के कर्मचारी और कमरों में रुपये गेस्ट की नींद खुली। चीखना चिल्लाना शुरू हो गया। तब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे होटल को खाली कराया। एक एक कमरा चेक किया। होटल में बरेली के महेश चंद , बदायूं के मनोज समेत अन्य करीब तीस लोगों की जान बच सकी।

विज्ञापन


दहशत में आ गए लोग, तबीयत बिगड़ी
आग लगने के बाद होटल में भगदड़ मच गई। बाहर भागने की कोशिश करने लगे। जिसमें तीन चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोग दहशत में आ गए। इनको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश
कमरों में रुके तीन चार लोग खिड़की से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुट गए। इन लोगों को दमकल की टीम ने सीढ़ी से नीचे सुरक्षित उतारा। शीशे तोड़कर दमकलकर्मी भीतर गए। बाद में एक एक कर लगभग सभी शीशे तोड़ दिए, जिससे भीतर भरा धुआं निकल सके। कई बुजुर्ग भी भीतर फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी जांच
होटल के अग्निशमन यंत्र काम नहीं कर रहे थे। दमकल विभाग आग लगने की वजह की वजह पता कर रहा है। साथ ही होटल मालिक से एनओसी आदि की मांग की है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाट शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed