{"_id":"682c996b96bfb81c310e7379","slug":"lucknow-a-man-murdered-his-elder-brother-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला... नशे में धुत होकर परिजनों से कर रहा था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला... नशे में धुत होकर परिजनों से कर रहा था झगड़ा
Tue, 20 May 2025 08:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 May 2025 08:32 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विरामखंड में छोटे भाई ने बड़े को चाकू और बांके से वारकर मार डाला। युवक आए दिन परिजनों से नशे में मारपीट करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोमतीनगर के विरामखंड में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने नशे में झगड़ा कर रहे बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी सनी ने चाकू और बांके से अपने बड़े भाई बाबूलाल पर करीब 23 वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, बाबूलाल शराब का लती था और अक्सर नशे में घरवालों से मारपीट करता था। सोमवार रात भी वह नशे में धुत होकर घर आया और झगड़ा करने लगा। सनी ने रोकने की कोशिश की तो बाबूलाल ने उस पर और माता-पिता पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या भी आई थी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति, 32 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल, एंजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच में भाजपा सांसद के घर चोरी, पकड़े गए चोर को बिना कार्रवाई के छोड़ा, सीओ बोले - जानकारी नहीं
इस दौरान सनी ने बचाव में पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो गुस्से में आकर उसने चाकू और बांके से गर्दन, सीने और चेहरे पर हमला कर दिया। बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने की गुमराह करने की कोशिश
घटना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो परिजनों ने झूठा बयान देते हुए कहा कि बाबूलाल ने खुद का गला रेत लिया था। पुलिस ने जब शव करीब से देखा तो चोट के कई निशान थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में जब सख्ती की गई तो सनी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
बाबूलाल से परेशान था पूरा परिवार
मृतक की मां मायका देवी ने बताया कि बाबूलाल शराब पीकर अक्सर घर में मारपीट करता था और परिवार के लोग उससे डरते थे। इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हो पाई थी। वह अक्सर घर के बाहर सोता था। आरोपी सनी बंगलूरू में होटल में काम करता था और कुछ दिन पहले ही लखनऊ आया था। सनी के माता-पिता पास में ही सब्जी बेचते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन