UP: अयोध्या भी आई थी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति, 32 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल
जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी की गईं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अयोध्या भी आई थी। उसका 32 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अयोध्या भी आई थी। रामलला के दर्शन मार्ग से जय श्रीराम कहते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
32 सेकेंड के वीडियो में वह रामलला की धरती को पावन बता रही है। उसने माथे पर जय श्रीराम का टीका भी लगा रखा है। यह वीडियो देखने में सर्दी के मौसम का लग रहा है।
वीडियो में वह रामलला का दूर से दर्शन करने के लिए कह रही है। वीडियो में ज्योति के पीछे अमावां मंदिर का शिखर कलश दिख रहा है, जो रामलला के दर्शन मार्ग से सटा हुआ है। अब ज्योति अयोध्या कब आई, उसके साथ कितने लोग आए, कहां-कहां घूमे, अयोध्या में कहां पर रहे और किस-किस से संपर्क किया, इन बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।
करीब दो लाख लोग सर्दी के मौसम में आ रहे थे अयोध्या
पाक दौरे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं
पाकिस्तान समर्थित ऑपरेटिव्स पर सख्ती
सुमिता मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित ऑपरेटिव्स के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। हरियाणा में संदिग्ध यूट्यूब चैनलों की गहन जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष सेल सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि स्लीपर सेल्स और पाकिस्तान से जुड़े लिंक्स की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
ज्योति मल्होत्रा मामला इंटेलिजेंस फेलियर नहीं
ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान दौरे पर उठे सवालों का जवाब देते हुए गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि यह इंटेलिजेंस फेलियर का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, जहां वैध दस्तावेजों के साथ यात्रा की स्वतंत्रता है। ज्योति मल्होत्रा ने भी वैध दस्तावेजों के साथ यात्रा की थी। कुछ तथ्य समय के साथ सामने आते हैं, और हम इस पर नजर रख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.