फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A huge peepal tree fell on the fish market, one died and four were injured

Lucknow: मछली मंडी पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, नीचे दबकर एक की मौत, चार घायल

Tue, 16 Sep 2025 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में मछलीमंडी पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Lucknow: A huge peepal tree fell on the fish market, one died and four were injured
मछली मंडी पर गिरा पीपल का पेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरबाग में मंगलवार को मछली मंडी पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा। घटना से वहां हड़कंप मच गया। पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को निकाला। मगर इनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मछली मंडी में लाला सोनकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लाल के मकान में लगा भारी भरकम पीपल का पेड़ मछली मंडी पर गिर पड़ा। मंडी में जानकीपुरम निवासी रामू व अन्य चार लोग भाग न सके और पेड़ के नीचे दब गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य: SC के आदेश पर कोर्ट जाएगी योगी सरकार, CM बोले-योग्यता को नजरअंदाज करना उचित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑनलाइन गेमिंग का जाल: नाबालिग ने पिता के बैंक खाते से उड़ाए 14 लाख, फिर उठाया घातक कदम; लाश देख कांप गए घरवाले


घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की। इस बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया। हादसे में रामू की मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व महापौर पहुंचीं
मामले की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, कुछ देर बार महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पेड़ हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने घायलों का बलरामपुर अस्पताल में हालचाल लिया।

घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Lucknow: A huge peepal tree fell on the fish market, one died and four were injured
घायलों का हालचाल लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। चार मरीज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। चारों खतरे से बाहर हैं। 

Lucknow: A huge peepal tree fell on the fish market, one died and four were injured
मृतक रामू व घायल अरमान और शोएब - फोटो : amar ujala
कैसरबाग हादसे में त्रिवेणी नगर के राम चरन के बेटे रामू (60) को मृत अवस्था में बलरामपुर इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं, रिजवान (22), शोएब (22), अभिषेक (32) व मो. अरमान (30) अस्पताल में भर्ती हैं। खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed