{"_id":"67efc9a77a58ac43550ccbe5","slug":"lucknow-a-huge-fire-broke-out-in-the-chc-premises-it-was-brought-under-control-after-an-hour-of-effort-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: सीएचसी परिसर में लगी भीषण आग में पांच एंबुलेंस जलकर खाक, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: सीएचसी परिसर में लगी भीषण आग में पांच एंबुलेंस जलकर खाक, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया
Fri, 04 Apr 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आग लग जाने पांच एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में लगी आग में जली 5 खराब एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज के परिसर में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से परिसर में खराब खड़ी सरकारी एम्बुलेंस व कबाड़ से भरा गोदाम जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में शाम साढे़ तीन बजे के करीब आग लग गई। आग से एम्बुलेंस के टायर धमाके के साथ फटने लगे जिससे सीएचसी की कालोनी में रहने वाले लोगों व अस्पताल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सीएचसी परिसर मे लगी आग की सूचना फायर स्टेशन पीजीआई व पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही आग ने कबाड़ से भरे स्टोर रूम को भी अपनी चपेट मे ले लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: यूपी में तपिश भरी धूप से लोग बेहाल, बाहर निकलना हुआ मुश्किल... जल्द ही 40 पार होगा पारा
विज्ञापन
ये भी पढ़े- वक्फ संशोधन बिल पास: जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, सीतापुर में 250 लोग पाबंद, ड्रोन से की जा रही निगरानी
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए सीएचसी की बिजली बंद कर दी गई जिसे आग बुझने के बाद चालू किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से कंडम हो चुकीं एम्बुलेंस व गोदाम में रखा कबाड़ जल गया है।