{"_id":"66f1be6f10303c56360441e6","slug":"lucknow-a-girl-consumed-poison-while-talking-to-her-fiance-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मंगेतर से फोन पर बात करते-करते युवती ने खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मंगेतर से फोन पर बात करते-करते युवती ने खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत
Tue, 24 Sep 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:45 AM IST
सार
युवती को बलरामपुर अस्पताल ले गए, वहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मामले में आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलिहाबाद के लालपुर गांव में शनिवार को युवती ने मंगेतर से फोन पर बात करते-करते जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मलिहाबाद के लालपुर में रहने वाली सुनैना रावत (18) सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा थीं। उनके पिता पुतान के मुताबिक, शनिवार शाम पांच बजे पत्नी शिवकली खेत में गई थीं। घर पर वह और बेटी सुनैना ही थी। सुनैना मोबाइल पर मंगेतर माल के राजगढ़ निवासी सुजीत रावत से बात कर रही थी। इस बीच अचानक उठी और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह बेटी को बलरामपुर अस्पताल ले गए, वहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुतान के मुताबिक बेटी ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल सका। फिलहाल उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
दिसंबर में होनी थी शादी
पुतान ने बताया कि सुनैना की सगाई हो चुकी थी। दिसंबर में शादी थी। हल्का चौकी इंचार्ज के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन