{"_id":"61d48c73d0e1b7536a2a8dec","slug":"lucknow-a-conspiracy-to-kill-a-businessman-accused-of-cheating-of-crores-police-is-investigating-on-the-complaint-of-the-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : करोड़ों की ठगी का आरोपी रच रहा कारोबारी के हत्या की साजिश, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : करोड़ों की ठगी का आरोपी रच रहा कारोबारी के हत्या की साजिश, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
Tue, 04 Jan 2022 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:35 PM IST
सार
गिट्टी व मौरंग सप्लाई करने वाले कारोबारी से एक करोड़ की ठगी की गई। विभूतिखंड पुलिस ने पिछले महीने में इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद से आरोपी कारोबारी की हत्या की साजिश रचने लगे। इसके लिए सुपारी भी दे दी।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विभूतिखंड के ओमेक्स हाइट में रहने वाले गिट्टी व मौरंग सप्लाई करने वाले कारोबारी से एक करोड़ की ठगी की गई। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। विभूतिखंड पुलिस ने पिछले महीने में इस मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद से आरोपी कारोबारी की हत्या की साजिश रचने लगे। इसके लिए सुपारी भी दे दी। कारोबारी की लगातार अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही है। परेशान कारोबारी ने थाने से लेकर डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अभी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
ओमेक्स हाइट निवासी अनुज गिट्टी व मौरंग की सप्लाई का काम करते हैं। अनुज के मुताबिक प्रयागराज में कुंभ के दौरान उनकी फर्म गायत्री इंटरप्राइजेज को सप्लाई का काम मिला था। इस काम में बाराबंकी के अजय बघेल व उनकी पत्नी रूपा बघेल ने अपनी फर्म पर ट्रांसपोर्ट का काम किया। इस दौरान अजय बघेल व रूपा बघेल ने अनुज से 1,04,18241 रुपये का बकाया लगा दिया। यह रकम अनुज ने यह सारी रकम ऑन लाइन भुगतान खाते से खाते में किया था। जिसकी मांग वह लगातार करते रहें। अजय बघेल ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर विभूतिखंड के किसान बाजार में पंचायत हुई। इस दौरान अजय बघेल ने अनुज को जान से मारने की धमकी दी और रुपये भूल जाने को कहा।
विज्ञापन
अनुज ने इस मामले में नवंबर 2019 में विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में विभूतिखंड पुलिस ने नवंबर में अजय बघेल, उनकी पत्नी रूपा बघेल और भाई विजय बघेल के खिलाफ संगीन धाराओं में आरोपी पाया। अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अनुज को लगातार जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार्यालय पर पहुंच गये थे असलहाधारी
आरोप है कि अनुज का कार्यालय किसान बाजार में है। अनुज के मुताबिक पुलिस ने नवंबर के पहले सप्ताह में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। 15 नवंबर को अनुज के कार्यालय पर कुछ संदिग्ध लोग असलहा लेकर मौजूद मिले। यह सभी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद मिले। जिसके बाद वह किसी तरह से कार्यालय से बाहर निकले। अनुज के मुताबिक घर पहुंचने के बाद रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने बताया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई है। नसीम नाम के अपराधी को सुपारी भी दी गई है। उसे अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया है। जिसकी रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। पीड़ित इसकी शिकायत थाने में की। 15 नवंबर देर रात की हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले की जांच समिट चौकी प्रभारी को सौंपी है। अनुज को जिस व्यक्ति ने कॉल किया था। उससे चौकी प्रभारी ने बात की है। वहीं पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपी अजय बघेल के घर दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला।
आरोपी पर दर्ज है हत्या सहित कई संगीन मुकदमें
कारोबारी अनुज ने जिस व्यक्ति पर ठगी व हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ लखनऊ और बाराबंकी में कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें बाराबंकी के देवा में 2009 में हत्या व साजिश रचने, हजरतगंज थाने में लूट, गाजीपुर में बलवा, चिनहट में धोखाधड़ी व मारपीट के 4 मुकदमें, विभूतिखंड में ठगी व बलवा के दो मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा कोर्ट में एनआई एक्ट के पांच मुकदमें दर्ज हैं।
अनुज ने विभूतिखंड में अजय बघेल व रूपा बघेल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। धमकी व हत्या की साजिश की शिकायत थाने में की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- एसएम कासिम आब्दी एडीसीपी पूर्वी