UP: पांचवीं की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा
कार से पहुंचे दानिश व अमीन ने छात्रा का बैग छीन लिया। छात्रा बैग लेने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर पहुंचे और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल से घर लौट रही पांचवीं की छात्रा को गैर समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे एक होटल में ले गए, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का फोटो और वीडियो भी बना लिया। छात्रा के पिता ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरोजनीनगर निवासी एक शख्स के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि दोपहर एक बजे बेटी स्कूल से लौट रही थी। कार से पहुंचे दानिश व अमीन ने उसका बैग छीन लिया। बेटी बैग लेने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर पहुंचे। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर वीडियो वायरल करने और किसी को कुछ बताने पर मां-पिता की हत्या करने की धमकी दी। शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग निकले।
ये भी पढ़ें - खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम
ये भी पढ़ें - पांचवी की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा दर्ज
इस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रा को उसके पिता ने देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी की आपबीती सुनने के बाद कृष्णानगर थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां से उन्हें मामला सरोजनीनगर का बताते हुए टरका दिया गया। जब सरोजनीनगर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। एडिश्नल इंस्पेक्टर अनवर अहमद के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल सरोजनीनगर था। इसलिए वहां भेजा गया था। बुधवार शाम को गैर समुदाय के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग छात्रा को कार से अगवाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों गैर समुदाय के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है। सरोजनीनगर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में से पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने सोमवार को सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सोमवार दोपहर एक बजे जब उनकी बेटी स्कूल से लौट रही थी तभी इलाकाई निवासी दानिश और उसके 17 वर्षीय दोस्त ने उसे कार से अगवा कर लिया था।