फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A child fell and was swept away while playing near a broken drain railing; a late-night rescue operat

Lucknow: नाले की टूटी रेलिंग के पास खेलते समय बच्चा गिरकर बहा, देर रात रेस्क्यू अभियान जारी

Wed, 17 Sep 2025 11:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Sep 2025 11:35 PM IST
सार

लखनऊ के हुसैनगंज के पुराना किला इलाके में एक बच्चा हैदर कैनाल नाले में गिर गया। वह नाले की टूटी रेलिंग के किनारे ही खेल रहा था। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा पर उसका कुछ पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
Lucknow: A child fell and was swept away while playing near a broken drain railing; a late-night rescue operat
हैदर कैनाल नाले में गिरा बच्चा, मौके पर नाले में ढूंढते स्थानिए लोग व पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हुसैनगंज में बुधवार की शाम पुराना किला इलाके में रहने वाला सात वर्षीय वीर का पैर खेलते समय फिसल गया और हैदर कैनाल नाले में गिर गया। वह नाले की टूटी रेलिंग के किनारे ही खेल रहा था। पुलिस और दमकल कर्मी की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तलाश जारी रही।

विज्ञापन

कबाड़ का काम करने वाले नन्हे पुराना किला में मां सावित्री, बेटे वीर और शिवा (5) के साथ रहते हैं। बुधवार शाम नन्हे, मां और बेटे शिवा के साथ घर पर थे। बड़ा बेटा वीर पड़ोसी के बच्चों के साथ घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बह रहे हैदर कैनाल के पास खेल रहा था। दिन भर हुई बारिश के कारण वहां काफी कीचड़ था। शाम करीब छह बजे अचानक कीचड़ पर पैर पड़ने के कारण वीर असंतुलित होकर टूटी रेलिंग की तरफ से नाले में जा गिरा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - यूपी में बारिश और बिजली गिरने से 10 की मौत, सबसे ज्यादा जौनपुर में 3 लोगों की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय

बहुत तेज था नाले का बहाव
वीर के नाले में गिरते ही बच्चे मदद के लिए पुकारने लगे। बच्चों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, मगर तेज बहाव में वो भी कुछ कर नहीं सके। बच्चों ने तुरंत घर जा कर नन्हे को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर और पड़ोस में हड़कंप मच गया। भागते हुए नन्हे, उनकी मां और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। नाले का बहाव तेज होने के कारण वीर का कुछ पता नहीं चला सका।

देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
घरवालों ने घटना की जानकारी हुसैनगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मदद के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया। फायर स्टेशन हजरतगंज से एफएसओ राम कुमार रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक खोजबीन की गई, मगर वीर का कुछ पता नहीं लगा। बाद में एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। वीर के आगे बहने की आशंका के पर दोनों टीमें डीजीपी आवास के पास से गुजर रहे नाले पर पहुंचीं। यहां भी देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दादी की हालत बिगड़ी
पोते को तलाशते हुए वीर की दादी सावित्री डीजीपी आवास के पास तक पहुंची। वह बार-बार खुद नाले तक जाकर पोते को खोजने की कोशिश करती रहीं। पुलिस कर्मियों और पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह रोका। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के मौके पर पहुंचने पर दादी रो-रो कर बच्चे को खोजने की गुहार करती रहीं। पिता नन्हे का भी हाल बुरा हो गया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका है। गोताखोर, दमकल और एनडीआरएफ की टीम बच्चे को खोजने का प्रयास कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed