{"_id":"66e136e71c4362e05d0cc26a","slug":"lucknow-a-car-trampled-ice-cream-seller-on-1090-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बेकाबू कार ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंदा, मौत, ई-रिक्शा चालक भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बेकाबू कार ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंदा, मौत, ई-रिक्शा चालक भी गंभीर
Wed, 11 Sep 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:51 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक बेकाबू कार ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंद दिया। कार की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आइसक्रीम विक्रेता को रौंदा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
1090 चौराहे के पास मंगलवार देर रात एक बेकाबू कार ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंदते हुए ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जियामऊ निवासी राजेंद्र यादव (32) मंगलवार रात को 1090 चौराहा के पास आइसक्रीम बेच रहे थे। रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम काउंटर में टक्कर मारी और राजेंद्र को रौंद दिया। पास में खडे ई-रिक्शा चालक पंकज भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कार में मिली शराब की बोतलें
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के फ्रंट के एयरबैग खुल गए। लोगों के मुताबिक कार में दो युवक और दो युवतिया थीं। हादसे के बाद वह वहां से भाग निकले। कार नंबर के आधार पर पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। कार में शराब की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन
आशंका है कि कार सवार नशे में थे। एसीपी हजरतगंज अरविन्द वर्मा ने बताया केस दर्ज किया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन