{"_id":"6875121d7d77babab407b1a8","slug":"lucknow-80-of-airport-maintenance-work-is-complete-traffic-will-be-closed-for-only-four-hours-from-wednesda-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एयरपोर्ट मेंटेनेंस का काम 80 फीसदी पूरा, बुधवार से सिर्फ चार घंटे बंद रहेगा आवागमन; बढ़ेंगी फ्लाइट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एयरपोर्ट मेंटेनेंस का काम 80 फीसदी पूरा, बुधवार से सिर्फ चार घंटे बंद रहेगा आवागमन; बढ़ेंगी फ्लाइट्स
Mon, 14 Jul 2025 10:52 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:52 PM IST
सार
Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर बीते चार महीने से चल रहा मेंटेनेंस का काम करीब-करीब खत्म हो गया है। बुधवार से सिर्फ चार घंटे ही विमानों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर चल रहा है मेंटेनेंस का काम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार से लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे सिर्फ चार घंटे के लिए ही बंद रखा जाएगा। अभी रनवे मरम्मत के कारण छह घंटे के लिए रनवे स्ट्रिप बंद रहती है। इस दौरान विमान सेवाएं नहीं संचालित होती हैं। अब रनवे मरम्मत में लगने वाला समय घटने से आठ विमान सेवाएं बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर मरम्मत कार्यों के चलते ही विगत पहली मार्च से दिन की उड़ानों को बंद कर दिया गया था। इस दौरान तीन प्रमुख कार्य कराए गए। समानांतर टैक्सी वे, एजीएल सिस्टम अपग्रेडेशन व रनवे की रिकार्पेटिंग। इन कार्यों के पूरा होने पर विमानों का संचालन आसान व सुरक्षित हो जाएगा। इस कारण ही सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक रनवे बंद रहता है।
विज्ञापन
अभी 80 प्रतिशत तक काम हो चुके हैं। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही रनवे बंद रहेगा। रनवे के बंद होने के समय में दो घंटे की कटौती की गई है। इस दौरान और विमान सेवाएं बढ़ाई जा सकेंगी। इस बाबत एयरलाइनों को सूचित किया गया है, जो शेड्यूल तैयार कर रही हैं। दिल्ली, मुंबई आदि रूटों की आठ उड़ानें बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन