फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 34 new patients found in the state, 50 discharged, 11 passengers found positive in train from Mumbai, positive in antigen test

लखनऊ : प्रदेश में 34 नए मरीज मिले, 50 डिस्चार्ज, मुंबई से आई ट्रेन में 11 यात्री मिले पॉजिटिव, एंटीजेन जांच में निकले पॉजिटिव

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि ट्रेन से आ रहे यात्रियों में ऐसे कोई लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद एंटीजेन टेस्ट में संक्रमण का पता चला।

विज्ञापन
Lucknow: 34 new patients found in the state, 50 discharged, 11 passengers found positive in train from Mumbai, positive in antigen test
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गुरुवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 34 हो गई है। जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 50 पर पहुंच गई है। गाजीपुर, हरदोई और महराजगंज में एक-एक मरीज की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 253817 कोविड सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 67 लाख 17 हजार 749 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश के 56 जनपदों में कोई भी कोविड का नया केस नहीं मिला है। 19 जनपदों में इकाई में पॉजिटिव मिले हैं। बीते 24 घंटे में 50 लोगों ने कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 660 रह गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में छह, कानपुर में दो, वाराणसी में छह, गोरखपुर में तीन, ललितपुर में दो, गाजीपुर में दो मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक -एक मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


उधर, लखनऊ में बृहस्पतिवार को मुंबई से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची एसी एक्सप्रेस के 11 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि ट्रेन से आ रहे यात्रियों में ऐसे कोई लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद एंटीजेन टेस्ट में संक्रमण का पता चला।
विज्ञापन


मुंबई से चली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से करीब 200 यात्री उतरे। लगभग सौ यात्री जंक्शन होते हुए बाहर चले गए। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका टेस्ट नहीं कर सकी। स्वास्थ्यकर्मी केवल 70 यात्रियों का ही एंटीजन टेस्ट कर सके। इनमें मुंबई से आए 11 यात्रियों में कोरोना वायरस का पता चला। सभी का नमूना लेकर आरटीपीसीआर के लिए केजीएमयू भेजे गए। फिलहाल टीम ने संक्रमित सभी यात्रियों का विवरण लेकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि दो हजार से अधिक लोग रोजाना मुंबई से लखनऊ ट्रेनों से आते हैं। भीड़ अधिक होने पर अधिकांश की जांच नहीं हो पाती और बाहर निकल होते हैं। उनका कहना था कि यात्रियों की जांच सख्ती से कराई जाएगी। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed