{"_id":"627145451377376fe809cfa4","slug":"lucknow-335-new-patients-found-in-the-state-265-discharged-13-new-patients-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : प्रदेश में 335 नए मरीज मिले, 265 डिस्चार्ज, लखनऊ में 13 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : प्रदेश में 335 नए मरीज मिले, 265 डिस्चार्ज, लखनऊ में 13 नए मरीज
Tue, 03 May 2022 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 May 2022 08:37 PM IST
सार
प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 92726 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 335 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें गौतम बुध नगर में 170, गाजियाबाद में 74, लखनऊ में 13 और मेरठ में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Covid Vaccination
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कॉविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 335 नए मरीज मिले हैं जबकि 265 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव पेश की संख्या 1687 हो गई है। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 92726 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 335 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें गौतम बुध नगर में 170, गाजियाबाद में 74, लखनऊ में 13 और मेरठ में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में एक्टिव 1687 मरीजों में सर्वाधिक 741 गौतम बुद्ध नगर में है। इसी तरह गाजियाबाद में 348 और लखनऊ में 130 मरीज सक्रिय हैं। अन्य जिलों में इससे कम एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 15 जिलों में एक भी कोविड-19 मरीज नहीं है। इन जिलों में अयोध्या, बदायूं, बागपत बलिया बलरामपुर बहराइच देवरिया गाजीपुर हाथरस कानपुर देहात कासगंज कौशांबी महोबा मऊ और संतकबीरनगर शामिल है।
विज्ञापन