फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 30 contenders for six posts of Municipal Corporation Executive, fierce battle between BJP and SP

Lucknow: नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 30 दावेदार, भाजपा-सपा में घमासान, 26 जून को है चुनाव

Mon, 23 Jun 2025 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jun 2025 09:11 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 26 जून को चुनाव होना है। सपा व भाजपा में दावेदारों की संख्या अधिक होने से विवाद की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
Lucknow: 30 contenders for six posts of Municipal Corporation Executive, fierce battle between BJP and SP
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 26 जून को चुनाव होना है। इसके लिए सपा और भाजपा में करीब 30 दावेदार सामने आ चुके हैं। दोनों ही दलों में दावेदारों की संख्या अधिक होने से विवाद की स्थिति बन रही है। ऐसे में क्राॅस वोटिंग भी हो सकती है। वहीं, कांग्रेस चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिटायर हो गए हैं। जो सदस्य रिटायर हुए हैं, उनमें भाजपा के पांच व सपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के जितने सदस्य बाहर हुए हैं, उतने ही सदस्य फिर भाजपा जिताना चाहती है। ऐसे में भाजपा पांच सदस्यों को चुनाव लड़ाएगी, लेकिन इसके लिए करीब 20 दावेदार हैं। इससे नाम तय करने में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'राम को गाली देने वाले स्वीकार नहीं...', सपा से निकाले जाने के बाद मनोज पांडेय ने अखिलेश पर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्टांप विभाग के 88 उपनिबंधकों और 114 कनिष्ठ सहायकों का ट्रांसफर निरस्त, सीएम योगी ने दिया आदेश


जो लोग दावेदारी कर रहे हैं, उनमें अलीगंज के पार्षद पृथ्वी गुप्ता, फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के प्रदीप शुक्ला टिंकू, भवानीगंज वार्ड की रीता राय, लालकुआं वार्ड के सुशील तिवारी पम्मी, हिंद नगर वार्ड के सौरभ सिंह मोनू, सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के राम नरेश रावत, ऐशबाग वार्ड के संदीप शर्मा, महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के अमित चौधरी, काल्विन काॅलेज वार्ड के प्रमोद सिंह राजन, पेपर मिल काॅलोनी वार्ड के राजेश सिंह गब्बर, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड के राजीव बाजपेई और मनकामेश्वर वार्ड के रंजीत सिंह प्रमुख हैं। हालांकि, यह भी चर्चा है कि भाजपा जिन पार्षदों के नाम कार्यकारिणी के लिए तय करेगी, उसमें महापौर की सबसे अधिक चलेगी।

सपा की स्थिति: सपा एक सदस्य ही जिता सकती है। ऐसे में वह एक ही प्रत्याशी लड़ाना चाहती है, लेकिन दावेदार 10 हैं। ऐसे में नाम तय करने में मुश्किल हो रही है। सपा के दावेदारों में जगदीश चंद्र बोस वार्ड से यावर हुसैन रेशू, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से शफीकुर्रहमान चचा, भरवारा मल्हौर वार्ड से ममता रावत, कन्हैया माधवपुर वार्ड के राम नरेश चौरसिया, गोलागंज वार्ड से मोहम्मद हलीम, इब्राहिम द्वितीय मुस्कान भारती, अंबेडकर नगर से सुभाष चंद्र और कदम रसूल वार्ड से मोहम्मद नदीम शामिल हैं।

भाजपा का फिर भारी रहेगा पलड़ा
नगर निगम कार्यकारिणी में चुनाव होने के बाद फिर भाजपा का ही पलड़ा भारी रहेगा। अभी 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य थे। छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद भाजपा के पांच सदस्य और सपा का एक ही सदस्य कार्यकारिणी में बचे हैं। अगर भाजपा के पांच ही सदस्य फिर जीतते हैं तो उसका पलड़ा फिर भारी रहेगा। संख्या बल के हिसाब से 110 पार्षदों में भाजपा के 84 और सपा के 22 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed