फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 25 substations of 33 KV stalled due to failure of two transmission substations 5 lakh people in darkness

लखनऊ: दो ट्रांसमिशन उपकेंद्र फेल होने से 33 केवी के 25 उपकेंद्र ठप, 5 लाख लोग अंधेरे में

Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले 132 केवी मलेसेमऊ दोपहर 12:45 पर फेल हुआ। इससे गोमती नगर विस्तार कॉलोनी के सेक्टर 1 ,सेक्टर 4, सेक्टर 5 और गोमती नगर कॉलोनी के मंत्री आवास विभूति खंड, विश्वास खंड ,विराज खंड, ग्वारी कन्वर्ट, कमाता, लौलाई और लोहिया हॉस्पिटल उप केंद्र की बिजली बंद हो गई।

विज्ञापन
Lucknow: 25 substations of 33 KV stalled due to failure of two transmission substations 5 lakh people in darkness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में रविवार को ट्रांसमिशन के दो उपकेंद्र फेल हो गए, जिसके कारण पच्चीस 33 केवी उपकेंद्र ठप हो गए, जिससे पांच लाख आबादी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इससे ट्रांसमिशन और वितरण इकाई के अभियंताओं में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले 132 केवी मलेसेमऊ दोपहर 12:45 पर फेल हुआ। इससे गोमती नगर विस्तार कॉलोनी के सेक्टर 1 ,सेक्टर 4, सेक्टर 5 और गोमती नगर कॉलोनी के मंत्री आवास विभूति खंड, विश्वास खंड, विराज खंड, ग्वारी कन्वर्ट, कमाता, लौलाई और लोहिया हॉस्पिटल उप केंद्र की बिजली बंद हो गई। अभियंताओं ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग के कारण यह बिजली फेल हुई थी जो करीब 24 मिनट के बाद 1:07 पर चालू हुई। इसके बाद 33 केवी उपकेंद्र से धीरे धीरे उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई होने का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन

बाजारों में मचा हड़कंप शाम

हरदोई रोड 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शाम 5:54 बजे मेहताब बाग और हरदोई रोड से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करने वाले उप केंद्र बंद हो गए। इनमें आवास विकास परिषद दुबग्गा, रहमान खेड़ा ,आजाद नगर, राधा ग्राम, चौपटिया, मेहताब बाग, रेजीडेंसी अमीनाबाद, नादान महल रोड, मेडिकल कालेज आदि शामिल थे। शाम को अचानक बिजली फेल होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। दरअसल सहालग के दौर में यह समय कारोबार का होता। और सभी शोरूम खरीदारों से खचाखच भरे थे।

अधिशासी अभियंता संजय पासवान ने बताया कि तकनीकी खामी आने के कारण ट्रांसमिशन की लाइन ट्रिप हुई थी जो करीब 40 मिनट के बाद 6:34 बजे चालू हो सकी, जिससे उपभोक्ताओं की बिजली शाम 7:00 बजे तक सामान्य हो पाई। इससे चौक ठाकुरगंज बालागंज दो बग्गा चौपटिया नखास नादान महल रोड अमीनाबाद मौलवी गंज आदि का इलाका बिजली संकट की चपेट में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed