फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 240 new flats to be built in Aravali Enclave of Vrindavan Yojana.

Lucknow: वृंदावन योजना के अरावली एन्क्लेव में बनेंगे नए 240 फ्लैट, एक वर्ष में पूरा होगा निर्माण

Sat, 27 Dec 2025 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Dec 2025 03:02 PM IST
सार

अरावली एन्क्लेव में 240 नए फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के छह महीने बाद पंजीकरण शुरू हो जाएगा। वहीं, 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Lucknow: 240 new flats to be built in Aravali Enclave of Vrindavan Yojana.
- फोटो : Freepik

विस्तार

रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में अरावली एन्क्लेव का अधूरा काम अब पूरा कराया जाएगा। इससे 240 नए टू-बीएचके फ्लैट बनेंगे। निर्माण एक साल में पूरा करने और छह महीने में पंजीकरण खोलने का लक्ष्य है। प्रस्ताव को आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


परिषद के सचिव नीरज शुक्ल ने बताया कि अरावली योजना में प्रस्तावित 12 टावरों में से पांच अधूरे हैं। यहां 560 टू-बीएचके फ्लैट बनने थे, लेकिन मांग कम होने पर काम रोक दिया गया था। अब ज्यादातर फ्लैट बिक चुके हैं, इसलिए अधूरे टावरों के काम पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिकार पर हैं आदमखोर: यूपी के गांवों में भेड़िये और तेंदुए के बाद अब टाइगर की दहशत, भय से कांप रहे गांव के गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति विशेष की बैठकों पर भाजपा अध्यक्ष सख्त, पांच जनवरी को होने वाली एक और बैठक होगी रद्द; जानिए मामला


उप आवास आयुक्त चंदन पटेल के अनुसार, नए 240 फ्लैट 158 से 166 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत 92 से 96 लाख रुपये तय की गई है। 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

ये भी हुए निर्णय : वृंदावन योजना में करीब 256 एकड़ में विकसित की जा रही आईटी सिटी में जमीन के रेट कम हो गए हैं। यहां जमीन की कीमत आवासीय की डेढ़ गुना थी जो अब एक गुना यानि आवासीय दर पर कर दी गई है। जो 10 एकड़ से अधिक जमीन खरीदेंगे उनको आवासीय से 0.9 प्रतिशत कम कीमत पर जमीन मिलेगी।

नई गणना नीति भी स्वीकार
-  अब पुरानी और नई योजनाओं भी जमीन के रेट करीब 25 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे।
- सशत्र सेनाओं और अद्धसैनिक बलों को फ्लैट खरीद पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट।
- विकासनगर सेक्टर-11 स्थित करीब दो एकड़ में फैले फुटबॉल ग्राउंड ठेके पर दिया जाएगा।

अवध विहार में 100 भूखंडों का होगा पंजीकरण
शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना में करीब 100 भूखंडों का पंजीकरण एक-दो महीने में खोला जाएगा। आवेदन ऑनलाइन होंगे और आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। वहीं, अयोध्या योजना में भूखंडों के साथ मकान (विला) बनाने की भी योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed