{"_id":"60acdbc30ac84d316d08c1f2","slug":"lucknow-1660-prisoners-released-from-jails-on-parole-to-save-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : कोरोना से बचाने के लिए पेरोल पर जेलों से रिहा किये गए 1660 कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : कोरोना से बचाने के लिए पेरोल पर जेलों से रिहा किये गए 1660 कैदी
Tue, 25 May 2021 04:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 May 2021 04:43 PM IST
सार
ये पेरोल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की पहली लहर की तरह दूसरी लहर में भी बन्दियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कैदियों को पेरोल देने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश की जेलों से अब तक 1660 कैदियों को पेरोल दी जा चुकी है।
विज्ञापन
ये पेरोल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है। जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की 71 कारागारों में कुल 106026 कैदी बंद हैं। 1660 सजायाफ्ता कैदियों को पेरोल पर रिहा करने के अलावा 8463 कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा चुका है।
विज्ञापन