फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 14 crore fine on IT companies for not supplying tablets, smartphones, big companies could not supply in three months

लखनऊ : टैबलेट व स्मार्टफोन की आपूर्ति न कर पाने पर आईटी कंपनियों पर 14 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

Sun, 10 Apr 2022 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Apr 2022 09:10 PM IST
सार

लावा और सैसमंग ने 10,800 रुपये की दर से स्मार्टफोन की आपूर्ति करने पर सहमति दी है। कंपनियों ने कुल तीन महीने में कुल 17 लाख 70 हजार मोबाइल और स्मार्टफोन की आपूर्ति करने का अनुबंध किया था। लेकिन लावा, सैमसंग और एसर मिलकर तीन महीने में केवल 12 लाख 31 हजार टैबलेट और स्मार्टफोन की ही आपूर्ति कर सकी है।

विज्ञापन
Lucknow: 14 crore fine on IT companies for not supplying tablets, smartphones, big companies could not supply in three months

विस्तार

प्रदेश में विद्यार्थियों को मुफ्त वितरित करने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट की आपूर्ति नहीं कर पाने पर प्रदेश सरकार ने प्रतिष्ठित स्मार्टफोन और टैबलेट निर्माता कंपनियों पर 14 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यूपी सरकार ने स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल और नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययरत 68 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का निर्णय किया था। नोडल संस्था यूपीडेस्को ने दिसंबर में 25 लाख स्मार्टफोन और 25 लाख टैबलेट खरीद के लिए टेंडर किया गया था।  टैबलेट के लिए लावा, विशटल, सैमसंग और एसर ने टेंडर दाखिल किया था। 

विज्ञापन


वहीं स्मार्टफोन के लिए लावा और सैमसंग ने टेंडर दाखिल किया था। तकनीकी निविदा में टैबलेट के लिए विशटल को अपात्र घोषित किया गया। लावा, सैमसंग और एसर ने 12,700 रुपये प्रति टैबलेट की दर से आपूर्ति करने पर सहमति दी है। लावा और सैसमंग ने 10,800 रुपये की दर से स्मार्टफोन की आपूर्ति करने पर सहमति दी है। कंपनियों ने कुल तीन महीने में कुल 17 लाख 70 हजार मोबाइल और स्मार्टफोन की आपूर्ति करने का अनुबंध किया था। लेकिन लावा, सैमसंग और एसर मिलकर तीन महीने में केवल 12 लाख 31 हजार टैबलेट और स्मार्टफोन की ही आपूर्ति कर सकी है।
विज्ञापन


यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार कंपनियों को प्रति सप्ताह आपूर्ति का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कुल टेंडर लागत का .5 प्रतिशत प्रति सप्ताह जुर्माना का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सैमसंग, लावा और एसर पर कुल 14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी वसूली उन्हें भुगतान की जाने वाली राशि से कटौती कर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अब तक 2.71 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित हो गए हैं जबकि 9.74 लाख विद्यार्थियों को आगामी सौ दिन में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी उपकरणों की आपूर्ति नहीं हो सकी
सैमसंग, लावा और एसर की ओर से यूपीडेस्को को दिए गए पत्र में बताया गया है कि स्मार्टफोन और टैबलेट में उपयोग आने वाले तकनीकी उपकरणों की आपूर्ति दूसरे देशों से होती है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर, यूक्रेन-रूस युद्ध सहित अन्य कारणों से उपकरणों की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते कंपनियां निर्धारित संख्या में मोबाइल और स्मार्टफोन का उत्पादन नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed