फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 119 accused sent to jail after two days of questioning.

Lucknow: दो दिन तक पूछताछ के बाद जेल भेजे गए 119 आरोपी, सीधे बैंक खाते में नहीं लेते थे रकम

Thu, 02 Jul 2026 11:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

फर्जी कॉल सेंटर के जरिये साइबर ठगी के मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह का सरगना अहमदाबाद का रहने वाला है। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Lucknow: 119 accused sent to jail after two days of questioning.
ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी कॉल सेंटर के जरिये साइबर अपराध करने वाले 119 आरोपियों को राजधानी की पुलिस ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। दो दिन तक हुई पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। सभी को पुलिस लाइन में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक गिरोह के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, इंटरनेट आधारित कॉलिंग सिस्टम, डिजिटल डाटा और फर्जी दस्तावेज व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरोह के ऑपरेशन मैनेजर अहमदाबाद के ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार से पूछताछ की गई है। आरोपियों ने गिरोह के सरगना का नाम विनीत शर्मा बताया है, जो अहमदाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल को ट्रस्ट देगा कारण बताओ नोटिस, जवाब के बाद ही होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे यूपी में छाया मानसून, 44 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी


विनीत की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। गिरोह में जितने लोग भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छानबीन में सामने आया है कि गिरोह में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता था, जो इंटरनेशनल कॉलिंग प्रोसेस के बारे में जानते थे। कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी फर्जी कंपनी सोलारिस सॉल्यूशन की ओर से की जाती थी।

गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टो में करते थे वसूली
गिरोह ठगी की रकम सीधे बैंक खातों में नहीं लेता था। आरोपी गिफ्ट कार्ड, डिजिटल वाउचर व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से वसूली करते थे। यह सब इसलिए किया जाता था ताकि गिरोह के मास्टरमाइंड तक पुलिस न पहुंच सके। डिजिटल माध्यम से ही रकम आगे भेजे जाते थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस पंजीकृत किया गया है।

गोमतीनगर विस्तार में बना रखा था अड्डा
गिरोह के अधिकांश लोगों को गोमतीनगर विस्तार के अलग-अलग अपार्टमेंट में रहने की व्यवस्था की गई थी। दोनों ऑपरेशन मैनेजर सतलज अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों ने अन्य आरोपियों के लिए सुशांत गोल्फ सिटी, हजरतगंज और गोमतीनगर इलाके में रहने के लिए कमरे उपलब्ध कराए थे। सभी को निर्देश दिया गया था कि वे अपने काम के बारे में स्थानीय लोगों से कोई चर्चा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed