फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow 1018 temporary firecracker shops will be set up for five days

Lucknow : पांच दिन लगेंगी पटाखों की 1018 अस्थायी दुकानें, जानें कहां बिकेंगे; डाक विभाग ने नहीं दी एनओसी

Wed, 15 Oct 2025 01:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:28 PM IST
सार

लखनऊ के 54 स्थानों पर पटाखों की 1018 अस्थायी दुकानों लगेंगी जो 17 से 21 अक्तूबर तक पांच दिन संचालित होंगी।

विज्ञापन
Lucknow 1018 temporary firecracker shops will be set up for five days
पटाखा दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार दिवाली पर शहर के 54 स्थानों पर पटाखों की 1018 अस्थायी दुकानों लगेंगी जो 17 से 21 अक्तूबर तक पांच दिन संचालित होंगी। इस बार पीएनटी मैदान तालकटोरा में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए डाक विभाग ने एनओसी नहीं दी है।

विज्ञापन


जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि इस बार पहले से ही पुलिस ने पटाखों के निर्माण और भंडारण करने वालों के साथ बैठक की है। उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। यदि कोई अवैध रूप से पटाखे बेचते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जेसीपी ने पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं से अपील की कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें। नागरिकों से अपील है कि वह संदिग्ध व अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दे ताकि शहर में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाया रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों का हुआ है चयन
  • - चौक आरएस लॉन : 20 दुकानें।
  • - तालकटोरा बादशाह खेड़ा आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास : 4 दुकानें।
  • - नाका डीएवी इंटर कॉलेज : 40 दुकानें।
  • - दुबग्गा आम्रपाली योजना : 27 दुकानें।
  • - काकोरी बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज : 5 दुकानें।
  • - पारा शकुंतला डिग्री कॉलेज : 40 दुकानें।
  • - कैंट प्रधान का खेत : 10 दुकानें।
  • - कैंट तोपखाना बाजार : 5 दुकानें।
  • - कैंट मरीमाता मंदिर : 3 दुकानें।
  • - कैंट के हरिचंद्र इंटर कॉलेज : 18 दुकानें।
  • - मानकनगर भट्टान मैदान : 10 दुकानें।
  • - आशियाना के कथा वाचक मैदान : 50 दुकानें।
  • - महानगर राजकीय इंटर कॉलेल निशातगंज : 22 दुकानें।
  • - हसनगंज रामाधीन लॉन बाबूगंज : 14 दुकानें।
  • - हसनगंज पुराना गोमती मोटर के पास 9 : दुकानें।
  • - मदेयगंज गुलजार शाह बाबा की मजार के पास : 14 दुकानें।
  • - हुसैनगंज रामलीला मैदान पुराना किला : 10 दुकानें।
  • - हजरतगंज लक्ष्मण मेला मैदान : 12 दुकानें।
  • - मड़ियांव गोल्डन ब्रिज भिठौली खुर्द : 8 दुकानें।
  • - माल के बरदही बाजारा सैदापुर खुला मैदान : 5 दुकानें।
  • - माल के उदादेवी बालिका इंटर कॉलेज : 10 दुकानें।
  • - माल के गौरैया चौराहे के पास : 7 दुकानें।
  • - मलिहाबाद हरदोई रोड युसूफ खान की जमीन : 27 दुकानें।
  • - मलिहाबाद कसमंडी कला तालाब किनारे : 10 दुकानें।
  • - रहीमाबाद अटेर ससपन : 12 दुकानें।
  • - रहीमाबाद प्रदीप द्विवेदी का बाग : 8 दुकानें।
  • - बीकेटी चंद्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय : 9 दुकानें।
  • - इटौंजा के अर्जुनपुर गाटा संख्या 343 : 45 दुकानें।
  • - इटौंजा लतीफ के खेत में : 5 दुकानें।
  • - महिगवां कुर्सी रोड : 2 दुकानें।
  • - सैरपुर मैदान : 7 दुकानें।
  • - जानकीपुरम नवीन स्थल मौर्या भट्ठा : 22 दुकानें।
  • - विकास नगर मिनी स्टेडियम : 50 दुकानें।
  • - गाजीपुर राजकीय पालीटेक्निक मैदान : 40 दुकानें।
  • - इंदिरानगर अमराई गांव के किनारे : 7 दुकान।
  • - गोमती नगर विनीत खंड पानी टंकी के पास : 29 दुकानें।
  • - विभूतिखंड एलपीएस ग्राउंड : 28 दुकानें।
  • - चिनहट राष्ट्रीय उद्योग इंटर कॉलेज देवा रोड : 50 दुकानें।
  • - नगराम के करोरा तालाब किनारे : 9 दुकानें।
  • - नगराम के शशांक मिश्र का प्लॉट : 10 दुकानें।
  • - निगोहां रामलीला मैदान निगोहां बाजार : 15 दुकानें।
  • - मोहनलालगंज काशीश्वर इंटर कॉलेज मैदान : 30 दुकानें।
  • - मोहनलालगज बिजनौर रोड आरा मशील के पास : 30 दुकानें।
  • - गोसाईंगंज भाईलाल उत्तम की बाग : 25 दुकानें।
  • - गोसाईंगंज छोटे भाईया का खेत गंगागंज : 7 दुकानें।
  • - गोसाईंगंज पंकज सिंह चौहान का बाग : 25 दुकानें।
  • - सुशांत गोल्फ सिटी खुर्दही बाजार इंदिरा नहर किनारे : 40 दुकानें।
  • - सुशांत गोल्फ सिटी अमर सिंह ऑटो गैराज के बगल में खाली मैदान : 15 दुकानें।
  • - पीजीआई रामभरोसे मैकूलाल : 50 दुकानें।
  • - पीजीआई कल्ली पश्चिम ओमेक्स रोड : 12 दुकानें।
  • - सरोजनीनगर सैनिक ग्राउंड : 68 दुकानें।
  • - सरोजनीनगर रामलीला मैदान सेक्टर एफ : 20 दुकानें।
  • - बंथरा शीताला माता मंदिर के पास : 26 दुकानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed