फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Luvish's confidante Rahul is based in Devipatan Mandal, adjacent to Nepal, and has siphoned off nearly Rs 150

Lucknow : फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक हजार करोड़ की ठगी, आरोपी को कद्दावर नेता ने दी शरण; जानें काला सच

Tue, 28 Oct 2025 09:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अभिषेक राज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अभिषेक राज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 09:01 PM IST
सार

दुबई में होने वाले निवेश पर काम कर चुकी फाइनेंस अनकवर्ड नाम की संस्था की हालिया रिपोर्ट के अनुसार कर छिपाने के लिए दुबई में लग्जरी अपार्टमेंट में निवेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Luvish's confidante Rahul is based in Devipatan Mandal, adjacent to Nepal, and has siphoned off nearly Rs 150
लविश चौधरी - फोटो : विभाग

विस्तार

सात राज्य, फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में। मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के घासीपुरा निवासी लविश चौधरी उर्फ नवाब को आबुधाबी से भारत लाने का प्रयास। इन सभी कवायदों के बीच  इंटेलिजेंस के हाथ अहम जानकारी लगी है कि लविश का अहम राजदार राहुल नेपाल से सटे देवीपाटन मंडल में शरण लिए हुए है। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने लविश के साथ ही गिरोह में शामिल पांच आरोपियों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया है। इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी कर कार्रवाई को पुख्ता बनाने की कोशिश की है। इससे निवेशकों में पैसा वापसी की कुछ उम्मीद बंधी है। आईबी के पूर्व अधिकारी संतोष सिंह बताते हैं कि लविश की तरह ही उसके राजदार राहुल की कहानी भी फर्श से अर्श पर पहुंचने जैसी है। 

विज्ञापन

लविश जैसे गांव में किराना की दुकान चलाता था। वैसे ही उसका शागिर्द राहुल एक बाइक शोरूम में बतौर सेल्स एजेंट का काम करता था। बाद में लविश ने क्यूएफएक्स ट्रेडिंग का काम शुरू किया। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश में करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी की। लविश के संपर्क में आने के बाद राहुल भी देखते ही देखते करोड़ों का मालिक बन बैठा। 

अगस्त में लविश के मुख्य एजेंट नवाब हसन की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद जल्द ही देवीपाटन मंडल में भी कार्रवाई हो सकती है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने बताया कि अभी हमारी जानकारी में ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। न ही इस बारे में हम कुछ बता सकते हैं।
 

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पहली ठगी
राहुल ने अगस्त 2022 में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दिल्ली व एनसीआर में पहली बार ठगी की। उसके साथ संध्या (21) और रोहित कुमार दुबे (28) भी पकड़े गए। तीनों पर 100 से ज्यादा युवाओं से ठगी का आरोप है। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

लविश के माध्यम से नेताओं का भी कराया निवेश
सूत्रों के अनुसार राहुल लविश गिरोह की अहम कड़ी है। उसके माध्यम से अवध क्षेत्र के कई नेताओं ने दुबई में निवेश किया है। एक नेता की ओर से अफ्रीका में द्वीप खरीदने की जानकारी भी एजेंसियों को मिली है। सबसे खास बात है कि नेताओं का पैसा विदेश में निवेश करवाने वाले राहुल ने खुद बीते महीने अयोध्या में जमीन के रूप में बड़ा निवेश किया है।
विज्ञापन

एक तथ्य यह भी
दुबई में होने वाले निवेश पर काम कर चुकी फाइनेंस अनकवर्ड नाम की संस्था की हालिया रिपोर्ट के अनुसार कर छिपाने के लिए दुबई में लग्जरी अपार्टमेंट में निवेश किया जा रहा है। दुबई मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा केंद्र बन गया है। वहां यूपी से भी बड़े निवेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed