{"_id":"6746ef6f1ff2dab6c803f86e","slug":"lucc-company-missing-after-taking-the-money-of-investors-in-barabanki-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 84 दिन में धन दोगुना करने का वादा कर निवेशकों के पैसे जमा कराने वाली कंपनी फरार, पुलिस ने मारी रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 84 दिन में धन दोगुना करने का वादा कर निवेशकों के पैसे जमा कराने वाली कंपनी फरार, पुलिस ने मारी रेड
Wed, 27 Nov 2024 03:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:37 PM IST
सार
निवेशकों के धन को दोगुना करने का वादा करने वाली कंपनी फरार हो गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि कंपनी ने करोड़ों रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में कार्यालय खोलकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों का निवेश कराने वाली कंपनी एलयूसीसी के फरार होने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार दोपहर सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, रामनगर सीओ, क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की फोर्स ने इसी कंपनी के कथित पदाधिकारी के शहर स्थित बाराबंकी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में छापा मारा है।
विज्ञापन
शहर में सिविल लाइन अयोध्या रोड पर स्थित इस अस्पताल के अंदर पुलिस छानबीन कर रही है। लोगों ने बताया कि कंपनी ने जिले में कई कार्यालय खोले थे और लोगों से 84 माह में धन दोगुना करने समय तमाम स्कीम को लेकर पैसे का निवेश कराया था। अब इस कंपनी की कार्यालय बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संभल हिंसा: सपा नेता का आरोप- अपने बचाव के लिए तुर्क और पठान की लड़ाई की बात कर रही पुलिस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली निगमों का निजीकरण: सपा सरकार में भी लागू नहीं हो पाया था पीपीपी मॉडल, पांच शहरों के लिए लाया गया था प्रस्ताव
अभी तीन दिन पहले ही बदोसराय थाने में एक महिला ने कंपनी के कथित एजेंट और कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि केस के आधार पर आगे की छानबीन चल रही है।