{"_id":"5c9fcf77bdec2213f22d2a91","slug":"luacmat-will-be-conducted-on-13-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कॉलेज समेत 13 कॉलेज में दाखिले के लिए लुआकमैट 13 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कॉलेज समेत 13 कॉलेज में दाखिले के लिए लुआकमैट 13 जून को
Sun, 31 Mar 2019 01:50 AM IST
manoj tiwari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: manoj tiwari
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
TAMS Student
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नेशनल कॉलेज के साथ ही राजधानी के 13 प्रतिष्ठित कॉलेजों में स्नातक के प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेजेस मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआकमैट-2019) का आयोजन 13 जून को होगा। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से होगा। इसके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 अप्रैल से महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय परिसर से 10 अप्रैल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह की अध्यक्षता में लुआकमैट की बैठक हुई। बैठक में 12 कॉलेज शामिल हुए। डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय पिछले 12 साल से लुआकमैट का आयोजन कर रहा है। प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में इस समय दो हजार से ज्यादा सीटें हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख पांच जून निर्धारित की गई है। डॉ. नीरजा सिंह ने कहा है कि जो कॉलेज बैठक में शामिल नहीं हुए हैं वे भी संपर्क कर सकते हैं। लुआकमैट के माध्यम से बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक-बैंकिंग एंड फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई-कॉमर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। इस मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का आवंटन किया जाता है।
इन कॉलेजाें ने लिया बैठक में भाग
महाविद्यालय में हुई बैठक में मॉडर्न कॉलेज, रामस्वरूप, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एलबीएस, शेरवुड कॉलेज, एसएमएस कॉलेज, टेक्नो इंस्टीट्यूट, आर्यकुल कॉलेज, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव, दयाल ग्रुप, आईसीसीएमआरटी, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज महाविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।