{"_id":"605f91378ebc3ed83026d199","slug":"lu-exam-on-50-centres-lucknow-news-lko5717348100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : 50 केंद्रों पर होंगी स्नातक परीक्षाएं, अधिकतर कॉलेजों को बनाया गया सेल्फ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : 50 केंद्रों पर होंगी स्नातक परीक्षाएं, अधिकतर कॉलेजों को बनाया गया सेल्फ सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 06 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाएं 50 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी जो दो पालियों में आयोजित होंगी। स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं एमसीक्यू पैटर्न पर सुबह 08 से 9.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02 से 3.30 बजे तक आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूची शनिवार को जारी कर दी।
इसके अनुसार अधिकतर कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। वहीं जिन कॉलेजों की क्लास क्षमता अधिक है, वहां अन्य कॉलेजों के सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश से पहले सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी।
ये हैं परीक्षा केंद्र :
लखनऊ विश्वविद्यालय, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीडीयू गर्ल्स कॉलेज, जेएनपीजी कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज गोलागंज, विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करामत हुसैन मुस्किल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुमताज डिग्री कॉलेज, शिया डिग्री कॉलेज, महाराजा बिजली पासी सरकारी कॉलेज, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सीबी गुप्ता एग्रीकल्चर डिग्री कॉलेज, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, कॅरियर कांवेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, लखनऊ डिग्री कॉलेज, रजत पीजी कॉलेज कमता, रामा डिग्री कॉलेज चिनहट, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉले, एसकेडी एकेडमी, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ज्ञानोदय डिग्री कॉलेज, टेक्नो इंस्टीट्यॅट ऑफ हायर स्टडीज, वासुदेव डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, डीएसएन महिला महाविद्यालय, आरएएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
एमबीए ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की एमबीए ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच अप्रैल से प्रस्तावित हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी के अनुसार परीक्षा विभाग में दोपहर 02 से 05 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 05 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।