फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Entrance exam for seats in 11 PG subjects today

लविवि: पीजी के 11 विषयों की सीटों पर  प्रवेश परीक्षा आज

Wed, 16 Jul 2025 06:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
LU: Entrance exam for seats in 11 PG subjects today

विज्ञापन
● शैक्षिक सत्र 2025-26 में पीजी पाठ़यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 1567 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार से परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन दो पालियों में पीजी के 11 विषयों के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में 1567 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
 बृहस्पतिवार  को पहली पाली  में बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बीपीएड, पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन) व एंथ्रोपोलॉजी और दूसरी पाली में अप्लाइड जियोलॉजी, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, शिक्षाशास्त्र, बायोकेमिस्ट्री, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, पब्लिक हेल्थ विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह  साढ़े दस  से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।  प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसे 90 मिनट में हल करना होगा। हर प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं। नकारात्मक मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरक्षण वाले प्रमाण पत्र  लाना जरूरी
प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने यूई, सीटी, पीडबल्यूडी, एफएफ, एक्स आर्मी आरक्षण का दावा किया है और एनसीसी व स्पोर्ट्स का भारण मांगा है, वो अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ आएं। परीक्षा के तुरंत बाद अनिवार्य रूप से उसकी जांच भी कराएं।
- प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों  के लिए जारी दिशा निर्देश

1. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में लिखे सभी निर्देशों का पालन करें।
2. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
3. परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश नहीं होगा।
4. परीक्षार्थी अपने साथ दो फोटो अवश्य लेकर जाएं।
5. आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।
6. पारदर्शी बोतल में पीने का पानी लेकर आ सकते हैं।
7. नीला व काला बाल पॉइंट पेन लेकर ही आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed