{"_id":"6855c37e3b67198a8400944f","slug":"lu-entrance-exam-for-graduate-courses-from-july-5-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1259221-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविविः स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविविः स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई से
Sat, 21 Jun 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
लविविः स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई से
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यहां विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए पांच से 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश समन्वयक की ओर से अधिसूचना जारी कर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
लखनऊ विवि में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए यह 30 जून है। जिन छात्रों ने आवेदन नहीं किया है उनके पास पांच दिन और हैं। लविवि के प्रवेश कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10ः30 से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2ः30 से 4 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
नगर निगम कॉलेज में 3 जुलाई तक आवेदन
लखनऊ। अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज ने प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र यहां 3 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये है। प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में बीए और बीकॉम की 176 सीटें हैं।