{"_id":"69ed1c80bb82b8cb670958f5","slug":"lu-bpharm-admissions-to-be-based-on-cuet-merit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1709632-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : सीयूईटी मेरिट से होंगे बीफार्मा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : सीयूईटी मेरिट से होंगे बीफार्मा में प्रवेश
Sun, 26 Apr 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सूचना जारी की है। ये प्रवेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) 2026 की योग्यता सूची के आधार पर लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए सीयूईटी-यूजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सात जून है। बीफार्मा प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या गणित विषय में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
ईमेल से मिलेगा ओटीपी, देना होगा 100 रुपये शुल्क
आवेदन करते समय ईमेल आईडी भरनी होगी। इसी ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को पूरा ब्योरा भरना होगा। इसमें नाम, पिता का नाम और माता का नाम जैसी जानकारी शामिल है। इसके बाद 100 रुपये लर्न पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। फिर विवि या जिस महाविद्यालयों में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कार्यक्रम स्तर में स्नातक कार्यक्रमों के लिए ''बैचलर इन फार्मेसी'' का चयन करना होगा और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय चुनकर आगे बढ़ाना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने से पहले, विद्यार्थियों को त्रुटियां देखनी होंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि जिस पाठ्यक्रम में आवेदन करना है, उसका निर्धारित आवेदन शुल्क भुगतान अनुभाग में जाकर जमा करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र तैयार हो जाएगा, जिसका प्रिंट अपने पास जरूर रखें।