बुरी खबर: 6645 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी) में कला विषय के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसमें महिला वर्ग में 283 व पुरुष में 207 पद थे।
शिक्षक भर्ती के लिए मेरिट बनाने में आने वाली बाधाओं को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेजों में 6645 शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2014 में विज्ञापन निकालते हुए आवेदन पत्र मांगे थे। प्रदेशभर में करीब 28 लाख आवेदन आए थे।
मेरिट के आधार पर नहीं हो सका निर्धारण
इसमें कला वर्ग के शिक्षकों के लिए भी आवेदन लिए गए थे। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर मंडल स्तर पर होनी है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने शासन को जानकारी दी थी कि कला वर्ग के लिए जो योग्यता रखी गई है, उसके आधार पर मेरिट का निर्धारण नहीं हो पा रहा है।
इसमें लाहौर (पाकिस्तान) की डिग्री भी मान्य कर रखी गई है। इसलिए जब तक नए सिरे से योग्यता का निर्धारण नहीं हो जाता, कला वर्ग के शिक्षकों की भर्ती कर पाना आसान नहीं है।
इसके आधार पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का आदेश दिया है। इस संबंध में आगे नए सिरे से निर्देश दिया जाएगा।