{"_id":"59169f894f1c1b0a69851a37","slug":"lovers-dead-body-found-in-sharda-canal-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहर में दुपट्टे से बंधी मिलीं प्रेमी युगल की लाशें, ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में दुपट्टे से बंधी मिलीं प्रेमी युगल की लाशें, ऑनर किलिंग की आशंका
Sun, 14 May 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 14 May 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत जमुवासी गांव के पास शारदा नहर में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी युगल ने एक साथ नहर में कूदकर जान दे दी है। जबकि प्रेमी जोड़े के हाथ दुपट्टे से आपस में बंधे होने व उनके शव गांव के पास ही नहर में मिलने से इसे ऑनर किलिंग होने की आशंका जताई जा रही है। ये दोनों 11 मई से अपने-अपने घरों से लापता थे।
2 of 5
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं मृतक युवक के परिवारीजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
3 of 5
घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुवासी की है। इस गांव के निवासी रामसेवक विश्वकर्मा की पुत्री सुधा (17) का पड़ोस में रहने वाले रंजीत उर्फ भूरा यादव (19) पुत्र र्स्वगीय नगेसर लाल निवासी ग्राम कमरखा थाना जहांगीराबाद के साथ बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। (मृतका के शोकाकुल परिवारीजन।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंजीत पेशे से मजदूरी करता था और बचपन में ही अपने पिता के स्वर्गवास होने के बाद से वह मामा कैलाश यादव के घर पर रहता था। बताते हैं कि बीती 11 मई से ही दोनों प्रेमी युगल लापता हो गए थे और दोनों के परिवारीजन उन्हें ढूंढ़ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जमुवासी शारदा नहर पुल के पिलर में दोनो के शव फंसे दिखाई पड़े। (मृतक रंजीत के परिवारीजन।)
विज्ञापन
5 of 5
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया तो उनकी पहचान जमुवासी गांव के रंजीत उर्फ भूरा यादव व सुधा विश्वकर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है। (मृतक रंजीत का फाइल फोटो)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।