Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover murder husband in front of his wife after husband objected to their illicit relationship In Lucknow

UP: घंटों फोन पर बात करते थे सविता और सतीश... इस बात से नाराज प्रेमी ने पत्नी के सामने किया पति शिव का कत्ल

Mon, 22 Dec 2025 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Dec 2025 08:37 AM IST
सार

लखनऊ में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी के सामने आरोपी प्रेमी ने पति को मार डाला। मृतक के पिता शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के बहू से लंबे समय से अवैध संबंध थे। शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था।

विज्ञापन
lover murder husband in front of his wife after husband objected to their illicit relationship In Lucknow
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ के पारा के डिप्टी खेड़ा में शनिवार देर रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पड़ोसी ने राजगीर मिस्त्री शिव प्रकाश रावत (32) को उनकी पत्नी के सामने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


शिव प्रकाश के पिता शिवदीन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन और प्रेमी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी शिवदीन ने बताया कि उनका बेटा शिव प्रकाश रावत अपनी पत्नी सविता और दो बेटों नीतीश (10) व रौनक (4) के साथ हैदर कैनाल नाला के पास रहता था। शनिवार रात एक बजे करीब सौ मीटर दूर रहने वाला ऑटो चालक सतीश गौतम शिव प्रकाश के घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शोर सुनकर शिव प्रकाश बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर शिव प्रकाश के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। इसके बाद सविता के सामने ही आरोपी ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
 

शिव प्रकाश ने आरोपी पर दर्ज कराई थी एफआईआर
शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के सविता से लंबे समय से अवैध संबंध थे। शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था। जुलाई में उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान भी किया था। आरोप है कि सतीश तभी से शिव प्रकाश से रंजिश मानता था। आरोपियों ने साजिश के तहत मिलकर शिव प्रकाश की हत्या की है।

 

घंटों फोन पर बात करते थे सविता और सतीश
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सविता का मोबाइल फोन खंगाला गया है। छानबीन में सामने आया है कि सविता और सतीश घंटों फोन पर बात करते थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कई अहम सबूत मिले हैं। शनिवार शाम को छह बजे भी आरोपी से सविता की फोन पर बातचीत हुई थी। 
 

आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर बात करता था। पति के विरोध के बाद सविता ने सतीश से बात कर हत्या की योजना बनाई थी। सविता, उसकी बहन कविता और सतीश गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सविता और सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। कविता की भूमिका की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed