{"_id":"676db04b2420c3fe0b0bcb34","slug":"lover-had-murdered-woman-and-thrown-her-body-in-sandhi-drain-arrested-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108513-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमी ने हत्या कर संधी नाले में फेंका था महिला का शव, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमी ने हत्या कर संधी नाले में फेंका था महिला का शव, गिरफ्तार
Fri, 27 Dec 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पूर्व एक महिला का शव नाले के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया। इसमें महिला का प्रेमी ही हत्यारोपी निकला। जिसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा में आठ दिसंबर को संधी नाले के किनारे एक महिला का शव मिला था। इसकी पहचान थाना क्षेत्र ग्राम मदारा निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई थी। सुरेंद्र के नामजद तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसका खुलासा करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने इकौना पुलिस व एसओजी को निर्देश दिया था। टीम ने बुधवार को घटना का खुलासा किया।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर पेटहरिया पुल के पास से हत्यारोपी ग्राम मोहम्मदपुर राजा के मजरा चिरैंधापुर निवासी बाबू उर्फ विजय कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के निशानदेही पर मृतका का मोबाइल भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी का महिला के साथ प्रेम संबंध था जिसे वह अपने घर ले गया था। लेकिन पारिवारिक कलह के चलते उसने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव फेंक दिया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है।