{"_id":"63fe6b12c8aba17a5d0003d7","slug":"love-sex-and-cheat-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1018-108476-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, किराये के कमरे में भरी मांग, चार साल तक शोषण कर किसी और से कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, किराये के कमरे में भरी मांग, चार साल तक शोषण कर किसी और से कर ली शादी
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में रह रही युवती ने साथी पर शादी के नाम पर छल कर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने किराये के कमरे में युवती की मांग भरी चार साल तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद युवती को छोड़कर चला गया और दूसरी जगह शादी कर ली। इंदिरानगर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फेसबुक पर हुई थी आरोपी से दोस्ती
उत्तराखंड की एक युवती इंदिरानगर के मुंशी पुलिया इलाके में किराये के कमरे में रहती है। वह विभूतिखंड स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है। युवती के मुताबिक फेसबुक पर उसकी दोस्ती अयोध्या निवासी शुभ पाठक से हुई थी। इसके बाद शुभ भी लखनऊ आ गया और युवती की ही कंपनी में काम करने लगा और दोनों ने एक साथ किराये के कमरे में रहना शुरू कर दिया।
हार पहनाकर मांग भरी और चार साल तक किया शोषण
युवती का आरोप है कि शुभ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और किराये के कमरे में ही माला पहनाते हुए मांग भरी। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इतना ही नहीं वह पीड़िता को अयोध्या अपने घर भी ले गया और परिजनों से मुलाकात कराई। वहां से लौटने के बाद शुभ ने नौकरी छोड़ दी और युवती के ही पैसे पर जिंदगी काटने लगा।
विज्ञापन
शादी में जाने की बात कह भागा
पीड़ित युवती के मुताबिक 11 जनवरी को शुभ ने बुआ की बेटी की शादी में जाने की बात कह निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि शुभ ने अपने परिजनों के कहने पर किसी और लड़की से शादी कर ली है। युवती ने शुभ के परिजनों को फोन कर शिकायत की तो उन लोगों ने फोन काट दिया। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह शुभ से संपर्क किया और विरोध जताते हुए उसके घर जाने की बात कही तो शुभ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी व उसके घरवालों पर दर्ज कराया केस
पीड़ित युवती ने सोमवार को इंदिरानगर थाने में शुभ, उसकी मां सुषमा पाठक, पिता अनिल कुमार पाठक, बहन रूपम पाठक और सोनू पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर छत्रपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।