फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ‘Love jihad? BJP’s Naqvi, Shahnawaz have Hindu wives’

आजम ने 'लव' और 'जिहाद' को बताया पाक लफ्ज!

Wed, 10 Sep 2014 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
‘Love jihad? BJP’s Naqvi, Shahnawaz have Hindu wives’

सपा के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खां ने भाजपा के लव जिहाद मुहिम पर करारा जवाब देते हुए उनके ही दो नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


आजम ने लव जिहाद पर सियासत कर रहे भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी और शहनवाज हुसैन से लव जिहाद का अर्थ पूछिए, जिनकी पत्नियां हिंदू हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कद्दावर मंत्री आजम ने कहा कि लव औरी जिहाद दोनों ही पाक शब्द हैं, जिसे ओछी सियासत से दूर ऊपर रखा जाना चाहिए।


दरअसल, आजम बरेली में मौजूद थे और पिछले साल मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से प्रचलित हुए लव जिहाद के मसले पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

'मख्तार और शहनवाज से सवाल पूछें योगी'

‘Love jihad? BJP’s Naqvi, Shahnawaz have Hindu wives’

आजम ने कहा कि अगर दो धर्मों के लोग जीवनसाथी बनने का फैसला लेते हैं तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी ओर शहनवाज हुसैन का उदाहरण देकर कहा कि इन मुस्लिम नेताओं ने हिंदू ओरतों से शादी की है, इस‌लिए इनसे ही लव जिहाद के मायने पूछे जाने चाहिए।

आजम ने योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर तमाम तरह की बातें करने वाले ऐसे नेताओं को पहले अपनी ही पार्टी के दो नेताओं को ही कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

आजम ने बताया कि शहनवाज हुसैन की पत्नी रेनू और मुख्तार अब्बास नकवी सीमा, दोनों ही हाउसवाइफ हैं।

'जो झुक जाते हैं, तिनका कहलाते हैं'

‘Love jihad? BJP’s Naqvi, Shahnawaz have Hindu wives’

आजम ने आगे कहा कि कुछ 500 लोग ही लव और जिहाद शब्दों का नाजायज़ इस्तेमाल कर रहे थे और इन्होंने ही दो समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने का काम कर दिया। आजम ने यह भी कहा कि देश की 125 करोड़ जनता इन लोगों को मुंह तोड़ जवा‌ब जरूर देगी।


आजम ने उसकी सियासत पर उठे रहे सवालों पर बात हुई तो बोले, 'कुछ लोग कहते हैं कि मैं सख्त हूं। अगर मैं न होता तो रामपुर के लोगों के किसी काम का न होता। अपराधियों के लिए रामपुर में कोई जगह नहीं है, उन्हें जेल में ही रहना चाहिए।'

आजम ने अपने अंदाज में कहा, 'जो झुक जाते हैं, वो तिनका कहलाते हैं, लेकिन जो मजबूती से सामने करते हैं वो फैलाद होते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed