{"_id":"5b980805867a5501350ae1eb","slug":"loudspeaker-on-religious-sites-issue-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में सरकार रखेगी 28 को अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर मामले में सरकार रखेगी 28 को अपना पक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
loudspeaker
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर रोक के मामले में न्यायमित्रों की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एवं उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) से 28 सितंबर को अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस अब्दुल मोईन की पीठ ने यह आदेश स्थायी अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर धार्मिक स्थलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर बनी वकीलों की टीम (न्यायमित्र) ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। इसकी प्रति राज्य सरकार व यूपीपीसीबी के वकीलों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता रमेश कुमार सिंह और यूपीपीसीबी के वकीलों ने रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा। अदालत ने इसके लिए 28 सितंबर तक का समय तय कर दिया।