फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lotus blossomed for the third time in Unchahar, supporters danced with joy

Lucknow News: ऊंचाहार में तीसरी बार खिला कमल, खुशी से झूमे समर्थक

Sun, 14 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed for the third time in Unchahar, supporters danced with joy
रायबरेली। निकाय चुनाव में नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ममता जायसवाल ने एकतरफा जीत हासिल की है। ममता को कुल 2573 मत मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बसपा की तबस्सुम खातून को 1105 मतों से पराजित किया। ऊंचाहार में तीसरी बार कमल खिला है। इससे पहले 1995 और 2000 में हुए निकाय चुनाव में सुशीला मौर्या ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।बसपा प्रत्याशी को 1468 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शबीना बानो को 1323 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। चुनाव में सपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन शाहीन सुल्तान को करारी हार मिली। वह 1176 मत पाकर चौथे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस पहली बार चुनाव में मुकाबले में बाहर रही। कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज बानो को कुल 220 मत मिले। तहसील के अधिवक्ता भवन में सुबह मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ममता जायसवाल ने बढ़त बनाई और जीत हासिल की।
विज्ञापन

ऊंचाहार। नगर निकाय चुनाव में सभासद के पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। वार्ड नंबर एक फड़ मोहल्ला से भाजपा प्रत्याशी शैलेश गुप्ता ने चुनाव जीता है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर दो खरौआ कुंआ से शाहीन बानो, वार्ड नंबर तीन मजहरगंज से रेखा, वार्ड नंबर चार खत्री टोला से राज गुप्ता, वार्ड नंबर पांच सरांय से इन्नमा, वार्ड नंबर छह अलीगंज से नरेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर सात बस स्टाप से अंजू, वार्ड नंबर तकिया नूरशाह से मो. सालिम, वार्ड नौ फाटक भीतर से इरफान अब्बास, वार्ड नंबर 10 भीतरी गांव से तहसीनजहां ने चुनाव जीता। इसमें नरेंद्र गुप्ता लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed