फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lost to Govinda in 2004 due to underworld says Ram Naik

चुनाव में गोविंदा के साथ था अंडरवर्ल्ड: नाइक

Mon, 28 Jul 2014 03:39 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
lost to Govinda in 2004 due to underworld says Ram Naik

पिछले दिनों यूपी के राज्यपाल पद की शपथ लेने वाले और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके राम नाइक ने गोविंदा और अंडरवर्ल्ड पर सनसनीखेज बयान दे डाला है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, राम नाइक 2004 लोकसभा चुनाव में अभिनेता गोविंदा के हाथों मिली हार के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ मानते हैं।

राम नाइक ने यह भी कहा कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन होते ही राज्यपालों को खुद-ब-खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

'अंडरवर्ल्ड ने हराया था, गोविंदा ने नहीं'

lost to Govinda in 2004 due to underworld says Ram Naik

राम नाइक ने बताया, '10 साल पहले गोविंदा के खिलाफ हार के बारे में आज मैं जो भी कहूंगा, उसे महज बहाना माना जाएगा। फिर भी, मैं यह बताना चाहूंगा कि मुझे हराने के लिए अंडरवर्ल्ड एक साथ खड़ा हो गया था।'

2014 लोकसभा चुनाव न लड़ने पर राम नाइक ने कहा, 'मैंने बहुत लंबे समय तक सक्रिय राजनीति की, अब मुझे दूसरों को रास्ता देना था।'

पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके राम नाइक के पास पेट्रोलियम और रेलवे जैसे बड़े मंत्रालय भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपनी फजीहत करा रहे राज्यपाल'

lost to Govinda in 2004 due to underworld says Ram Naik

राज्यपालों पर दबाव बनाने के एनडीए सरकार पर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए राम नाइक ने बताया कि राज्यपाल केंद्र सरकार तय करती है।

इसलिए, जब भी केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो राज्यपाल को खुद-ब-खुद पूरे आत्म सम्मान के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए।

नाइक ने कहा कि कुछ राज्यपाल बेजवह इस्तीफा न देकर अपनी फजीहत करवा रहे हैं। ऐसा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed