फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lost his father to Corona, achieved success through struggle

Lucknow News: कोरोना में पिता को खोया, संघर्ष से मिली सफलता

Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lost his father to Corona, achieved success through struggle
लखनऊ। कोराना काल में पिता की मृत्यु के बाद कड़े संघर्ष से गुजरे राजधानी के सचिन रावत ने 12वीं की परीक्षा 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। अब वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि उनके पिता रजनीश रावत की इच्छा थी कि वह आईएएस अधिकारी बनें। इसलिए पिता की इच्छा पूरी करने के लिए संकल्प के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। जिस समय कोरोना काल में उनके पिता का देहांत हुआ था, वह आठवीं कक्षा में थे। पिता की मृत्यु से पूरा परिवार टूट गया था। मां निशा देवी के कंधों पर परिवार का बोझ आ गया, लेकिन पढ़ाई के लिए संघर्ष जारी रहा। सचिन की बहन अंजलि बीकॉम कर रही हैं। सचिन ने लखनऊ पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम से पढ़ाई की है। वहीं, मां निशा देवी ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई पर बहुत ध्यान देती हैं। बेटा आईएएस की तैयारी करे, इसके लिए वह भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed