फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Jhulelal's procession will be taken out on 20th

Lucknow News: 20 को निकाली जाएगी भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

Tue, 17 Mar 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lord Jhulelal's procession will be taken out on 20th
लखनऊ। भगवान झूलेलाल की जयंती पर 20 मार्च को सिंधी बहुल क्षेत्रों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान करीब 200 स्थानों पर प्रसाद वितरण होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को चेट्टी चंद मेला कमेटी की बैठक सुशांत गोल्फ सिटी के होटल में हुई। झूलेलाल वाटिका में होने वाले समारोह में सिंधी समाज के एक व्यक्ति को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया जाएगा। अच्छे काम करने वाले समाज के कुछ लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी श्याम कृषनानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, हंसराज राजपाल, नितेश मध्यान, विक्की दयलानी, आनंद खत्री ने बताया कि महिलाएं स्कूटर रैली निकालकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। शिवशांति आश्रम से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को संत मोहन लाल और संत हरीश लाल झंडी दिखाएंगे। यह सिंगार नगर, चंद्रनगर, आलमबाग, मवइया, चारबाग, नाका हिंडोला चौराहा, गणेशगंज, फतेहगंज, अमीनाबाद, नजीराबाद, कैसरबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज में एक घंटे तक रुकेगी।
विज्ञापन


यहां इंदिरानगर से आने वाली शोभायात्रा व समाज को संदेश देने वाली झाकियां प्रदर्शन करेंगी। सिंधी समाज के लोग डांडिया करते हुए होटल क्लार्क अवध होते हुए झूलेलाल वाटिका पहुंचेंगे। यहां भगवान झूलेलाल की सामूहिक महाआरती होगी। नवजात शिशुओं के मुंडन और जनेऊ संस्कार भी होंगे। झूलेलाल वाटिका में सजे मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। भोपाल से आए गायक सिंधी गीतों से माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed