फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with two women, catch one after three kilometre

महिलाओं से लूट कर भागे बदमाश, तीन किलोमीटर पीछा कर एक को दबोचा

Wed, 27 Oct 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
loot with two women, catch one after three kilometre
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में मीटिंग के बाद मंगलवार को घर लौट रहीं दो महिला बीएलओ से बाइक सवार बदमाश पर्स लूटकर भाग गए। इस पर एक बीएलओ के पति ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर अपनी बाइक से बदमाशों की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। फिर एक बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बीएलओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मौके से भागे दो बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के कपेरा मदारपुर गांव की रहने वाली शिक्षामित्र मिथिलेश कुमारी सरोज व अर्चना वर्मा को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को दोनों तहसील में आयोजित बैठक में गईं थीं। मिथिलेश के पति रविकांत बाइक से दोनों को लेने पहुंचे थे। दोनों बीएलओ बाइक से उनके साथ घर लौट रही थीं। तभी धर्मावतखेड़ा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाश नजदीक पहुंचे और झपट्टा मारकर मिथिलेश व अर्चना का पर्स छीनकर तेज रफ्तार में भाग गए।
विज्ञापन

रविकांत ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर खुजौली गांव के पास अपनी बाइक से बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बदमाश गिरे तो रविकांत ने एक को दबोच लिया। जबकि दो अन्य बदमाश भाग गए। लूट की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश व उसकी बाइक कब्जे में लेने के साथ ही मौके से भाग निकले दोनों बदमाशों की तलाश शुरू की मगर सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुशांत गोल्फ सिटी के छोटी घुसवल गांव का रहने वाला प्रदीप रावत है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रदीप के दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स लूटकर भागे बदमाशों की संख्या तीन होने के बावजूद रविकांत ने अकेले उनका न सिर्फ पीछा किया बल्कि बाइक से टक्कर मारकर तीनों को गिरा भी दिया। बदमाशों के पास अगर असलहा होता और वो गोली चला सकते थे और रविकांत की जान खतरे में पड़ सकती थी। इसके बावजूद बिना किसी डर के रविकांत ने साहस का परिचय देते हुए आखिरकार एक बदमाश को दबोच ही लिया। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी रविकांत की सराहना की है।
सहायता के लिए नहीं मिला 112 नंबर
शिक्षामित्र अर्चना के पति विनोद चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के लिए कई बार 112 नंबर डायल किया मगर फोन ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि तुरंत फोन मिल जाता तो शायद पुलिस जल्दी पहुंच जाती और दो अन्य बदमाश भी गिरफ्त में होते।

तमाशबीन बने रहे लोग
बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े दो महिलाओं के पर्स छीनकर भाग गए। इसके बाद रविकांत ने पीछा कर उन्हें गिरा दिया और एक बदमाश को दबोचा तो उससे गुत्थमगुत्थी भी हुई मगर इस दौरा वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। गनीमत रही कि पुलिस पहुंची गई अन्यथा पकड़ा गया बदमाश भी रविकांत की पकड़ से भाग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed