फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with ladies in lucknow

बैंककर्मी व तांत्रिक बन उड़ाए महिलाओं के जेवर, फुटेज देखने की बात कह पुलिस ने चार घंटे तक टहलाया

Sat, 13 Apr 2019 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
loot with ladies in lucknow
डेमो

लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में बाराविरवा चौकी के सामने शुक्रवार सुबह बेटी की दवा लेने आई महिला के जेवरात टप्पेबाजों ने बैंककर्मी बन उतरवा लिए। पीड़िता ने पुलिस चौकी में मौजूद दो दरोगा से शिकायत की तो चार घंटे तक उसे फुटेज देखने के नाम पर टहलाते रहे। इसके  बाद पीड़िता थाने पहुंची, वहां भी प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर ली और लौटा दिया।

विज्ञापन


उन्नाव के बीघापुर ओसियां गांव निवासी कलावती बीमार बेटी की दवा लेने लखनऊ आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के बाद वह बाराविरवा चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के बाहर बस का इंतजार कर रही थीं। इस बीच एक युवक आया और उसने कहा कि वह बैंक की कैशवैन चलाता है।
विज्ञापन


अगर उसे उन्नाव जाना है तो 30 रुपये में पहुंचा देगा। साथ ही उसने पीड़िता को एक कागज दिया। कहा कि कैश वैन होने के कारण रास्ते में कई जगह चेकिंग भी होती है। जिसमें नकदी व जेवरात मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। अपने जेवरात व नकदी कागज में लपेट कर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही पकड़ा दी दूसरी पुड़िया

झांसे में आई कलावती ने कागज की पुड़िया बनाकर जेवरात व नकदी रख दी। टप्पेबाज ने इसमें उसकी मदद की और पलक झपकते ही उसने दूसरा पुड़िया पकड़ा दी। इसके बाद टप्पेबाज ने कहा कि गाड़ी लेकर आ रहा हूं।

काफी देर इंतजार के बाद जब ठग नहीं लौटा तो पीड़िता को संदेह हुआ और वह पुलिस चौकी में गईं। जहां मौजूद दो उपनिरीक्षकों को पूरी जानकारी दी। उपनिरीक्षकों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बहाने पीड़िता को रोके रखा। परेशान होकर वह थाने पहुंची, कुछ देर बाद वहां प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने तहरीर ली और जांच की बात कही

पुलिसकर्मी बन उड़ाए जेवरात

कैंट थानाक्षेत्र में शुक्रवार को आर्मी कैंटीन के सब एरिया में रिटायर्ड सेना अधिकारी की पत्नी हसीना बानो से टप्पेबाजों ने दो लाख के जेवरात उतरवा लिए। टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए झांसा दिया था और सोने की चेन, लॉकेट, चार कंगन व टॉप्स समेटकर भाग निकले। तोपखाना निवासी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे वह कैंटीन से सामान लेने पैदल ही घर से जा रही थीं। कैंटीन के पास बाइक पर दो युवक मिले, जिसमें से एक युवक आगे आया और हसीना बानो से बोला कि इतनी घटनाएं हो रही हैं और तुम इतने जेवर पहनकर क्यों जा रही हो।

साहब ने बुलाया है। दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि जेवर एक कागज में लपेटकर बैग में रख लो। जेवर कागज में रखने के दौरान मदद की बात कहकर ठगों ने पुड़िया बदल दी और चले गए। हसीना बानो ने थोड़ी दूर जाकर बैग से पुड़िया निकाल कर देखी तो उसमें पत्थर थे।

पीड़िता के मुताबिक, जेवरात करीब दो लाख रुपये के थे। आरोप है कि उन्होंने थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी तो प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने उनको ही फटकार लगा दी। कई सवाल पूछे और तहरीर लेकर कहा कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

तांत्रिक बन महिला के जेवरात व नकदी उड़ार्ई

पीजीआई थानाक्षेत्र में तांत्रिक बनकर दो टप्पेबाजों ने एक महिला के जेवरात व नकदी उड़ा दी। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, वृंदावन योजना सेक्टर-16 निवासी संध्या यादव ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बेटे दिपांशु संग पीजीआई डॉक्टर को दिखाने गई थीं।

शाम करीब पांच बजे वापसी में मनी माउंट तिराहे के पास साधु का लिबास पहने दो लोगों ने उनको रोक लिया। दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए कि जेवरात उन्हें हानि पहुंचा सकते हैं। ठगों ने झांसे में आई संध्या को जेवरात व पर्स अपने बेटे को देने और 21 कदम बिना पीछे देखे चलने को कहा। संध्या ने वैसा ही किया और पीछे मुड़कर देखा तो दोनों ठग नहीं थे। संध्या के पूछने पर बेटे ने बताया कि टप्पेबाज सारा सामान लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed