{"_id":"57f1f3254f1c1b8d3226f533","slug":"loot-with-goldsmith-on-faizabad-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी को चाकू मारकर लाखों की लूट, बहनोई पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी को चाकू मारकर लाखों की लूट, बहनोई पर शक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
लूट में घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में बेखौफ लुटेरों ने सर्राफ और उसके ड्राइवर को घायल करके लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना सुचित्तागंज हाईवे की है। पीड़ित रुदौली से स्विफ्ट कार से घर फैज़ाबाद लौट रहे थे। बदमाश कैश और चांदी लूटकर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के मुकेरी टोला ठठरहिया के रहने वाले हरीश कौशल अपनी कार से रुदौली से लौट रहे थे।
कार उनका ड्राइवर चला रहा था। वे जैसे ही सत्तीचौरा के गोडवा के पास उनकी गाड़ी को बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका। इसके बाद 2 बदमाश उतरे और गाड़ी का शीशा खोलने के लिए कहने लगे। ऐसा न करने पर बदमाशों ने कांच तोड़ दिया और एक बदमाश ने हरीश को चाकू और दूसरे ने ड्राइवर वीरेंद्र को गोली मार दी।
हरीश के बाएं कंधे में चाकू मारा और ड्राइवर के बाएं पैर में गोली लगी है। एसओ रौनाही केके गुप्ता के मुताबिक लूटने वाले बदमाशों की संख्या चार थी। बदमा 15 हजार नगद तथा साढ़े 3 किलो चांदी लूटकर ले गए हैं। हरीश ने घटना के पीछे अपने बहनोई गोंडा निवासी आशीष कौशल, आशीष के भाई आशुतोष कौशल और आशीष के बहनोई हरी किशन का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस छानबीन कर रही है।