{"_id":"59a25ff74f1c1bf45a8b4b9d","slug":"loot-with-a-railway-employee-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीखती रह गई महिला, झांसा देकर चार अंगूठियों सहित गहने लेकर फरार हो गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीखती रह गई महिला, झांसा देकर चार अंगूठियों सहित गहने लेकर फरार हो गया युवक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने झांसा देकर रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत महिला को भारी चपत लगा दी। युवक ने गृकक्लेश ठीक करने की बात कहकर अर्चना दुबे से सारे गहने जिसमें चार सोने की अंगूठी, एक चेन और दो सोने के कंगन थे पर्स में रखवा लिए और पर्स लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
अर्चना रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत हैं और पति की मौत के बाद से लखनऊ के कृष्णा नगर के कन्हैया कुंज बिहार भोला खेड़ा में रहती हैं। शनिवार शाम को वह ऑफिस से लौट रही थीं कि उनके घर के नजदीक ही रास्ते में एक युवक मिला।
विज्ञापन
युवक ने महिला से गृहक्लेश की बात कहते हुए उनके गहने पर्स में रखवा लिए और फिर गायब हो गया। गहनों के अलावा पर्स में कीमती सामान भी मौजूद था।
घटना से हतप्रद अर्चना शोर मचाती रह गईं। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।