फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot of 60 thousnad rupees with a woman in Matera Bahraich.

Bahraich: बैंक से निकली महिला से रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए बाइक सवार लुटेरे

Mon, 27 May 2024 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 May 2024 08:33 PM IST
सार

महिला ने मटेरा स्थित बैंक से 60 हजार रुपये निकाले थे। वह वापस लौट ही रही थी कि बाइक सवार लुटेरे रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Loot of 60 thousnad rupees with a woman in Matera Bahraich.
महिला से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बैंक से रुपए निकालकर निकली महिला से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोमवार को मटेरा चौकी के पास रूपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। महिला की सूचना पर एएसपी ग्रामीण, एसओजी टीम और सीओ ने पहुंचकर महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव निवासी चंदा सोमवार को इंडियन बैंक मटेरा चौराहा स्थित लालपुर शिवपुर शाखा पर बैंक से ₹60000 निकाल कर बैग में रखकर जा रही थी। जैसे ही महिला बैंक से निकाल कर मटेरा चौकी के पास पहुंची। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और उसे रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लूट की घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ राहुल पांडेय, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी और थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीओ नानपारा राहुल पांडेय का कहना है कि महिला के साथ हुई लूट की घटना का लुटेरों को पड़कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed