{"_id":"5d17a5bd8ebc3e3c882153be","slug":"loot-looted-sultanpur-desk-news-lko467984812","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ड्यूटी से घर जा रहे लेखपाल से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ड्यूटी से घर जा रहे लेखपाल से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ड्यूटी से घर लौट रहे लेखपाल के साथ शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने लेखपाल की लात-घूसों से जमकर पिटाई की।
लुटेरे चार गांवों के सरकारी अभिलेख, एक हजार नगदी व मोबाइल सेट लूटकर भाग गए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अमेठी थाना क्षेत्र के गांव सरैया दुबान निवासी हनुमान प्रसाद त्रिपाठी गौरीगंज तहसील के रोहसी बुजुर्ग गांव में लेखपाल पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को अफसरों की मौजूदगी में वे रोहसी बुजुर्ग गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश कर देर शाम तहसील पहुंचे थे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक अभिलेख तैयार करने में हनुमान प्रसाद को काफी विलंब हो गया। रात नौ बजे के बाद वह तहसील से घर के लिए बाइक से निकले।
लेखपाल की मानें तो वह स्थानीय थाना क्षेत्र में पहाड़गंज के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गालियां देते हुए रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की और बाइक में बंधा बस्ता, डायरी, पर्स जिसमें एक हजार रुपये तथा सरकारी मोबाइल आदि लूटकर भाग गए।
लेखपाल के बस्ते में ग्राम रोहसी बुजुर्ग, लुगरी, राघीपुर व बनवारीपुर के खसरा, खतौनी व नक्शा, रोहसी बुजुर्ग का सीएच-41 व 45, अन्य आवश्यक प्रपत्र आदि थे। गौरीगंज एसएचओ पीके पांडेय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा राजस्व प्रशासन भी सक्रिय हो गया था। सूचना मिलते ही एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार न सिर्फ मौके पर पहुंचे बल्कि थाने में अपने सामने ही प्राथमिकी दर्ज कराई। एसडीएम ने कहा कि घटना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।