फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in vvip area of lucknow

मंत्री अहमद हसन के पड़ोसी कर्नल के घर से लाखों का माल पार

Wed, 11 May 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
loot in vvip area of lucknow
जांच करते फोरेंस‌िक एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर की वीवीआईपी कॉलोनी में मंत्री अहमद हसन के मकान के पास सुरक्षा में सेंध लगाते हुए बदमाश एक कर्नल के घर में घुस गए। इत्मिनान से पूरा घर खंगाला और लॉकर तोड़कर जेवर-नगदी समेत लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। 

विज्ञापन


गोमतीनगर पुलिस की नींद तब खुली जब पड़ोस में रह रहे एक जज ने डीआईजी रेंज आरके एस राठौर को फोन पर वारदात की सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि देर रात तक चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि 3/50 विश्वासखंड निवासी कर्नल दिनेश मिश्रा के घर में पिछले दो दिनों से ताला बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार की सुबह सफाई करने नौकरानी कांती उनके घर पहुंची तो उसे ताले टूटे मिले और खिड़की दरवाजे खुले पड़े थे। इसके बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को इसका पता चला। 

पड़ोसी जज ने दी डीआईजी को जानकारी

loot in vvip area of lucknow
जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala

उन्होंने गोमतीनगर एसओ को फोन मिलाया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो पड़ोस में रह रहे जज आरपी वर्मा ने डीआईजी रेंज को घटना की जानकारी दी। घर के भीतर बेडरूम, ड्राइंगरूम, डाइनिंग रूम समेत चार कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। 

आलमारी की तिजोरी टूटी थी। कपड़े जमीन पर बिखरे थे। घर में मौजूद हर एक चीज को चोरों ने खोलकर देखा और लाखों रुपये का कीमती सामान बटोरकर रफूचक्कर हो गए। 

चोर पूरी रात उनके घर में सामान खंगालते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। उन्होंने बताया कि कर्नल दिनेश मिश्रा की पत्नी-बेटों के लौटने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि उनके घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। इस मामले में देर रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

करीबी पर शक, तीन संदिग्ध हिरासत में

loot in vvip area of lucknow
जांच करते फोरेंस‌िक एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala

कर्नल दिनेश मिश्रा की पत्नी डेफनी एक मिशनरी संस्था के लिए काम करती हैं। इस सिलसिले में रविवार को उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा। 

घर के देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने अपने किरायेदार प्रवीण जैन को सौंपी थी। प्रवीण जैन को भी अचानक परिवार समेत अपने पैतृक गांव जाना पड़ा। इस वजह से दो दिन से उनका पूरा मकान खाली पड़ा था और ताले लटके हुए थे।

पुलिस का मानना है कि इसी कॉलोनी में काम करने वाले किसी ड्राइवर या फिर नौकरों की मुखबिरी के बाद वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कॉलोनी में काम करने वाले एक ड्राइवर, चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं नौकरानी कांती से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed