फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in malwa express.

मालवा एक्सप्रेस में लुटेरों ने मचाया उत्पात

Fri, 21 Nov 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Fri, 21 Nov 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
loot in malwa express.

मालवा एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को बदमाशों ने लूट के बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


घायल महिला को भोपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह चार बजे मालवा एक्सप्रेस के कोच नंबर एस -7 की बर्थ 8 पर दिल्ली से उज्जैन जा रही रति त्रिपाठी से बदमाशों ने चेन, अंगूठी आदि सामान लूट लिए।

इतना ही नहीं वारदात का विरोध कर रही महिला को करौंदा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला को रेलकर्मियों ने करौंदा में प्राथमिक उपचार के बाद बीना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि गाड़ी में मौजूद टीसी ने रति को झांसी तक के लिए सीट दी थी। ललितपुर स्टेशन से दो युवक गाड़ी में सवार हुए और वह रति की बर्थ पर पहुंच गए और उनसे बर्थ को लेकर विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीसी से बात करने के बहाने ले गए गेट तक

loot in malwa express.

उनका कहना था कि टीसी ने उन्हें यह बर्थ अलॉट किया है। विवाद करते हुए दोनों टीसी से बात करने के बहाने रति को गेट तक ले गए।

करौंदा रेलवे स्टेशन के निकट लूटपाट कर उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। सूत्रों के अनुसार जीआरपी के अधिकारी ट्रेन में सवार टीसी से भी घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की है।

उधर, जीआरपी क्षेत्राधिकारी एचएस तेपलिया ने बताया कि करौंदा रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों ने झपट्टा मारकर महिला से पर्स छीन लिया। इसी क्रम में ट्रेन से गिरने की वजह से महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed