फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in Karmbhoomi Express.

ट्रेन में पड़ी डकैती, चेन पुलिंग कर भागे बदमाश

Sun, 10 Jan 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी) Updated Sun, 10 Jan 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Loot in Karmbhoomi Express.

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात डकैती पड़ गई। सीतापुर से ट्रेन चलते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर यात्रियों से नगदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटा और चेन पुलिंग करके भाग गए।

विज्ञापन


डरे सहमे यात्रियों ने आरपीएफ कंट्रोल रूम में सूचना दी तो बुढ़वल स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 12 बजे सीतापुर स्टेशन से छूटी। इसके चंद मिनट बाद ही जनरल कोच में पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कोच में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने छह-सात यात्रियों से नगदी, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लूटा और ग्राम टप्पा खजुरिया के पास चेन पुलिंग करके भाग गए।

यात्रियों से हुई पूछताछ

Loot in Karmbhoomi Express.

यात्रियों ने आरपीएफ कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। जिस पर शनिवार भोर 3:28 बजे बुढ़वल स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस को रोका गया। आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों से पूछताछ की।

आरपीएफ बुढ़वल के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने रिंकल पुत्र राजेश कुमार निवासी टिहुआताल थाना घोसी जिला मऊ, जितेंद्र शाह निवासी बेदवा बैरागी टोला थाना तुरकौली जिला मोतिहारी बिहार व प्रकाश शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी छतनपुर थाना पसोई जिला कटिहार बिहार सहित करीब छह यात्रियों का सामान लूटा है।

प्रभारी इंस्पेक्टर आरपीएफ हरेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के पीड़ित गोरखपुर में जीआरपी को तहरीर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed