फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loop holes in online system

ऑनलाइन सिस्टम की खामी, आर्किटेक्ट की मनमानी से अटक रहे नक्शे

Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
loop holes in online system
एलडीए में नक्शों के आवेदन करने के बाद आवंटी आर्किटेक्ट की मनमानी और ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामी के फेर में फंसकर रह जाता है। एलडीए में इन दिनों चल रहे विशेष शिविर में आने वाली ज्यादातर शिकायतें ऐसी ही हैं। ऐसे में अब आवेदन करने वाले आर्किटेक्ट और ऑनलाइन पोर्टल का काम देख रही निजी कंपनी को व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर पहुंचे आर्किटेक्ट यासीन अहमद ने अधिकारियों को बताया कि जानकीपुरम स्थित ओरो सिटी में उनके क्लाइंट ने विला खरीदा है। अब उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक पहले तल पर निर्माण कराना है। इसके नक्शे के लिए आवेदन भी किया। विला के निर्माण के समय पार्किंग स्पेस की जितनी जरूरत थी, उससे अधिक जगह छोड़ी गई थी। लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में तयशुदा माप के मुताबिक यह स्पेस नहीं होने की वजह से स्क्रूटनी में नक्शा स्वीकृत नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक और प्रकरण शिविर में आया। दोनों ही मामले निजी कंपनी को भेजे गए हैं। वहीं एक अन्य मामले में एक आवेदन खुद गोमतीनगर के एक नक्शा का अपडेट पता करने पहुंचा। उसको बताया गया कि नक्शा स्वीकृत है, लेकिन आर्किटेक्ट ने फीस जमा नहीं की है। ऐसे में नक्शे को रिलीज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

आवेदक का कहना है कि वह आर्किटेक्ट को पैसा दे चुका है। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि आर्किटेक्ट भू-स्वामी का नंबर नहीं देते हैं। ऐसे में इस तरह की दिक्कतों की जानकारी उसे नहीं मिल पाती है। आर्किटेक्ट को फीस जमा करने को कहा जाता है तो वह बहानेबाजी करता है। ऐसे में नक्शा जारी करने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी अक्षय त्रिपाठी का कहना है कि लंबित नक्शों के प्रकरण में आवेदकों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सात नक्शे स्वीकृत कराए गए। 19 प्रकरण सुनवाई में आए। 11 मानचित्रों की आपत्तियों का निस्तारण भी कराया गया है। सुनवाई में अधिशासी अभियंता भूपेंद्र बीर सिंह और उनकी टीम मौजूद रही। यह शिविर आठ अक्तूबर तक चलेगा।

नक्शा स्वीकृति : फैक्ट फाइल
- 100 से अधिक नक्शे फीस जमा नहीं करने की वजह से स्वीकृत होने के बाद भी अटके हैं।
- 400 से अधिक नक्शे ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामी में फंसे।
- 550 नक्शे आर्किटेक्ट से आपत्ति निस्तारण के लिए लंबित।
20 आवंटियों के एलडीए ने किए नामांतरण
लखनऊ। शिविर के दूसरे दिन नामांतरण शिविर में वीसी अक्षय त्रिपाठी, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, नोडल अधिकारी राजीव कुमार ने आवंटियों के लंबित प्रकरण की सुनवाई की। वीसी के आदेश पर आवेदकों को फोन कर भी शिविर का लाभ लेने के लिए बुलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नामांतरण के 20 आवेदन का निस्तारण किया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार योजना के तीन, गोमतीनगर विस्तार योजना के पांच, बसंतकुंज योजना के चार, कानपुर रोड योजना के दो और अन्य योजनाओं के चार आवेदकों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed