फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loni nagar palika parihad chairman ranjeeta dhama alleged bjp mla ranjeeta dhama

नगर पालिका परिषद चेयरमैन ने विधायक नंद किशोर गुर्जर पर लगाए गंभीर आरोप, बताया जान का खतरा

Thu, 19 Dec 2019 05:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
loni nagar palika parihad chairman ranjeeta dhama alleged bjp mla ranjeeta dhama
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर। - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन भाजपा की रंजीता धामा ने लोनी से अपनी ही पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर पर मीट वालों और खनन माफिया से वसूली का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रंजीता ने आरोप लगाया कि विधायक गुर्जर खुद को लोनी का मुख्यमंत्री बताते हैं। जो अफसर उनकी बात नहीं मानता है उसे प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने खुद और अपने पति मनोज धामा को विधायक से जान का खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दरअसल, गुर्जर ने 29 नवंबर को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पति और जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। बृहस्पतिवार को लखनऊ में रंजीता धामा ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में विधायक पर पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीता ने कहा, उन्हें विधायक नंद किशोर की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। विधायक के दबाव में उन पर कई फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। विधायक मेरी और मेरे पति की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। वह हमारी हत्या करा सकते हैं। 

जारी की ऑडियो क्लिप 

उन्होंने ऑडियो क्लिप जारी कर दावा किया कि विधायक ने सिर में गोली मारने की धमकी दी है। एक अन्य ऑडियो क्लिप में दस-पांच लोगों के मर्डर की बात करते सुनाई दे रहे हैं। कहा, दोनों ऑडियो क्लिप मुख्यमंत्री को देंगी। उनके पति मनोज धामा ने गत दिनों ट्वीट करके 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसलिए गुर्जर उनके पति को रास्ते का कांटा मानते हैं।

संगठन में नहीं हुई सुनवाई
रंजीता ने आरोप लगाया कि संगठन में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने संगठन की बैठक में अपनी बात रखी थी। जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, सांसद और  संगठन मंत्री अजय कुमार के पास भी समस्या लेकर गई। लेकिन सभी ने इसे व्यक्तिगत मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed