फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Long waiting list in trains for Delhi and Mumbai.

UP: सहालग में ट्रेनें फुल, लंबी वेटिंग से यात्री परेशान, दिल्ली की ट्रेनों में वेटिंग 174 पार

Tue, 12 Dec 2023 08:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Dec 2023 08:04 PM IST
सार

सहालग का मौसम 16 दिसंबर तक है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वालों की भीड़ बहुत है। ऐसे में नियमित व स्पेशल ट्रेनों की वेटिंग यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Long waiting list in trains for Delhi and Mumbai.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहालग में ट्रेनें फुल हो गई हैं। रेग्युलर ही नहीं, स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। तत्काल कोटे में भी मायूसी हाथ लग रही है। दिल्ली की नियमित ट्रेनों में वेटिंग 174, तो मुंबई की ट्रेनों में 212 पार कर चुकी है।

विज्ञापन


16 दिसंबर तक सहालग है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वालों की भीड़ बहुत है। ऐसे में नियमित व स्पेशल ट्रेनों की वेटिंग यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 13 से 15 दिसंबर तक क्रमशः 28, 55, 60 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 10, 9 और 14 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


आनंदविहार हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 13 व 15 को 135 व 67 वेटिंग है। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल की स्लीपर में 13 से 15 दिसंबर तक 44, 39, 44 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में इन तारीखों में 37, 55 व 69 वेटिंग है। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 20, 17 व 19 वेटिंग है। इसी तरह इन्हीं तारीखों में लखनऊ मेल की स्लीपर में 85, 94, 106 और थर्ड एसी में 50, 33, 37 वेटिंग चल रही है। हालांकि, काॅरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में बुधवार को 116, बृहस्पतिवार को 130 और शुक्रवार को 201 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पक एक्सप्रेस में 12 को टिकट नहीं मिल रहे
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 13, 14, 15 को क्रमश: 212, 160, 175 वेटिंग है। वहीं, इसी ट्रेन की थर्ड एसी इकॉनमी में 13 से 15 दिसंबर तक क्रमश: 118, 91, 101 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में 129, 88, 72 और थर्ड एसी में 41, 40, 41 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 108, 87, 115 व थर्ड एसी में 45, 40, 59 वेटिंग है।


सुस्त सर्वर की भेंट चढ़ रहीं तत्काल की सीटें
सुस्त सर्वर की वजह से यात्रियों को तत्काल कोटे की कन्फर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं। पुष्पक, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, कुशीनगर आदि में वेटिंग की ही मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed